Search
Close this search box.

श्री सत्य साईं बाबा का 96वाँ जन्मोत्सव मनाया गया।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

:- रवि शंकर शर्मा !

हे निराकार अल्लाह हे अवतारी प्रभु राम। जन्म जन्म मेरे साथ रहो तुम सत्य साईं भगवान। से भक्तिमय हुआ माहौल!
श्री सत्य साईं सेवा संगठन बिहार ज़ोन 5 जिला बेगुसराय के अंतर्गत, पटना जिले के हाथीदह में गंगा किनारे राधेश्याम शर्मा के प्रांगण में श्री सत्य साईं भगवान का 96 वाँ जन्मोत्सव मनाया गया। जिसमें बेगुसराय, पटना, लखीसराय के साईं भक्तों ने भाग लिया। इस दौरान दिन भर भजन कीर्तन होता रहा । पुरुषों की अपेक्षा महिलाओं की उपस्थिति अधिक नजर आई। उक्त जानकारी संगठन के भूतपूर्व जिलाध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह एवं वर्तमान अध्यक्ष श्याम दुलार सिंह उर्फ गुड्डू ने मीडिया को उपलब्ध कराया।
सत्य साईं का जन्म आंध्रप्रदेश के अनंतपुर जिले के पुट्टपर्ती के चित्रावती नदी के तट पर सन 1926 को आज ही के दिन यानी 23 नवम्बर को हुआ था। और उन्होंने 24 अप्रैल 2011 को समाधि ले लिया था। तब से उनके भक्तों द्वारा उनका जन्मोत्सव लगातार मनाया जाता रहा है।
साईं एक भारतीय धर्म गुरु के रूप में विश्व स्तर पर जाने जाते हैं, जानकारों की माने तो दुनियाँ के 126 देशों के 1200 केंद्रों द्वारा मानव सेवा कार्य इस संगठन के द्वारा संचालित किया जाता है, जिसकी स्थापना स्वयं सत्य साईं द्वारा ही किया गया था। पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी ,पीवी नरसिम्हा राव , चंद्र बाबू नायडू समेत देश के दिग्गज राजनेता और सचिन तेंदुलकर जैसी सख्सियत आदि भी उनके शिष्य रहे।
सत्य साईं बाबा को प्रसिद्ध धर्मगुरु श्रीडी साईं बाबा का अवतार माना जाता है।
उन्होंने समाधि से पूर्व यह भी घोषणा की थी कि उनका पुनर्जन्म प्रेमा साईं के रूप में होगा।
और प्रेमा साईं भी अपने दोनो पूर्ववर्ती श्रीडी साईं और सत्य साईं की तरह मानव सेवा को अपना जीवन अर्पित कर देंगे।

Leave a Comment

और पढ़ें