अवैध लॉटरी के खिलाफ विशेष छापेमारी अभियान से धंधेबाजों में हड़कंप!

SHARE:

रिपोर्टर– राजीव कुमार झा

बेला चौक के पास पेंट के जेब से निकले लॉटरी पैकेट, पुलिस ने मोहम्मद जाकिर को लिया हिरासत में

मधुबनी जिले के अनुमंडल जयनगर थाना क्षेत्र के जयनगर मे थानाध्यक्ष अमित कुमार के नेतृत्व में चलाए गए अवैध लॉटरी कारोबार विरोधी विशेष छापेमारी अभियान के अंतर्गत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लगभग 241 पीस प्रतिबंधित अवैध लॉटरी टिकट जब्त करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल किया है। इस कार्रवाई से पूरे क्षेत्र में लॉटरी कारोबार से जुड़े धंधेबाजों में हड़कंप मच गया है। वही पुलिस द्वारा अवैध लाँटरी कारोबार के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान को लेकर स्थानीय स्तर पर चर्चा का विषय बना हुआ है। थानाध्यक्ष अमित कुमार के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि जयनगर थाना क्षेत्र के बेला चौक के आसपास प्रतिबंध के बावजूद नागालैंड स्टेट डियर की लॉटरी का अवैध कारोबार किया जा रहा है। इसके बाद स बात से वरीय अधिकारियों को अवगत कराते हुए पुलिस ने विशेष छापेमारी अभियानको लेकर एक टीम का गठन किया और क्षेत्र में सघन तलाशी अभियान चलाया गया। जिस अभीयान के दौरान लाटरी के साथ एक कारोबारी को दबोचा लिया गया। बता दें कि ये कार्वाई देर शाम थाना क्षेत्र अंतर्गत बेला चौक के समीप पेट्रोलिंग के दौरान पुलिस ने एक 36 वर्षीय युवक को रोककर तलाशी लिया तो उसके पैंट के जेब से लॉटरी टिकट के दो पैकेट बरामद किए गए। जब्त लॉटरी टिकटों में नागालैंड स्टेट डियर “फर्स्ट प्राइज 15000” के 148 पीस और “फर्स्ट प्राइज 12500” वाले 93 पीस शामिल हैं। जब्त लाटरी की कुल संख्या 241 पीस हुई है। इन लॉटरी के मूल्य का आकलन किया जा रहा है, जो हजारों रुपए के आसपास बताया जा रहे है। गिरफ्तार युवक का पहचान जयनगर थाना क्षेत्र के बेला गांव के वार्ड तीन का लगभग 36 वर्षीय मोहम्मद जाकिर के रूप में हुई है। उसे थाने लाकर मामले में आगे की कार्रवाई व पूछताछ की गई, जिसके बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजने की तैयारी किया जा रहा है। साथ ही इस रह का लाटरी के काले धंधे से जुड़े आरोपी का अन्य आपराधिक इतिहास भी खंगाला जा रहा है। साथ ही अवैध लॉटरी नेटवर्क से जुड़े अन्य संभावित धंधेबाजों की पहचान की जानकारी एकत्रित की जा रही है। पुलिस के अनुसार अवैध लॉटरी कारोबार को रोकने के लिए जयनगर थाना क्षेत्र में लगातार अभियान चलाया जा रहा है। जो आगे भी जारी रहेगा। इस छापेमारी में पुलिस पदाधिकारियों के साथ पैंथर पुलिस बल भी शामिल रह।

Join us on: