नालंदा- छेड़खानी का विरोध करने पर भतीजे ने चाची की निर्मम हत्यारा की!

SHARE:

रिपोर्ट- मिथुन कुमार सिंह

नालंदा जिले के बिंद थाना क्षेत्र के मदनचक गांव से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक भतीजे पर अपनी ही चाची की हत्या का गंभीर आरोप लगा है।मृतका की पहचान क्रियन्ता देवी के रूप में हुई है। घटना को लेकर मृतका के भाई राहुल कुमार ने आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि भतीजा गौतम कुमार ने दो दिन पहले नशे की हालत में महिला के साथ छेड़खानी की थी। लगातार दो दिनों तक यह हरकत जारी रही।जब महिला ने इस पूरे मामले की शिकायत करने के लिए आरोपी के घर पहुंची, तो वहां आरोपी गौतम कुमार और उसके परिजनों ने अपने बेटे को समझाने की जगह महिला के साथ ही बेरहमी से मारपीट की। आरोप है कि मारपीट के बाद महिला को जहर देकर उसकी हत्या कर दी गई। ताकि मामला संदिग्ध प्रतीत हो।परिजनों का कहना है कि शिकायत करना ही महिला की मौत का कारण बन गया।
घटना की सूचना मिलते ही बिंद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है। वहीं, एफएसएल टीम ने भी मॉडल अस्पताल पहुंचकर साक्ष्य जुटाना शुरू कर दिया है।फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी जारी है।

Join us on: