:- रवि शंकर अमित!
बिहार सरकार द्वारा आम नागरिकों की शिकायतों को तवरित एवं प्रभावी समाधान को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से हर जिले में “सहयोग शिविर” की शुरुआत की जा रही है। इसके तहत जिले में प्रत्येक मंगलवार को पंचायत स्तर पर सहयोग शिविर आयोजित किए जाएंगे। यह पहल बिहार सरकार के “सात निश्चय-3” के अंतर्गत “सबका सम्मान, जीवन आसान” के लक्ष्य को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
इस अवसर पर जिला पदाधिकारी, बेगूसराय श्री श्रीकांत शास्त्री ने बताया कि सहयोग शिविर के माध्यम से ग्रामीण स्तर पर ही आम नागरिकों को अपनी समस्याएं, शिकायतें एवं सुझाव सीधे प्रशासन के समक्ष रखने का अवसर मिलेगा और उनके त्वरित निष्पादन की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी, जिससे लोगों को कार्यालयों के चक्कर लगाने से काफी हद तक राहत मिलेगी।
शिविर का शुभारंभ 19 मई 2026 को किया जाएगा । साथ ही, सभी पंचायतों को जुलाई 2026 तक आच्छादित करने के उद्देश्य से मई से जुलाई के बीच प्रत्येक मंगलवार को विशेष अभियान के तहत शिविर आयोजित किए जाएंगे।
इस दौरान 19 मई 2026 को बरौनी प्रखंड के पिपरा देवस पंचायत में जिलाधिकारी श्री श्रीकान्त शास्त्री, अमरपुर पंचायत में उप विकास आयुक्त श्री आकाश चैधरी, बेगूसराय सदर प्रखंड अंतर्गत हैवतपुर पंचायत में अपर समाहर्ता श्री बृजकिशोर चैधरी, मोहनपुर पंचायत में नगर आयुक्त श्री सोमेश बहादुर माथुर, वीरपुर प्रखंड के नौला पंचायत में अपर समाहर्ता विभागीय जाँच श्री महेश्वर प्रसाद सिंह, मटिहानी प्रखंड के रामदीरी 1 पंचायत में जिला पंचायत राज पदाधिकारी श्रीमती पूजा प्रीतम, रामदीरी 4 पंचायत में वरीय उप समाहर्ता सुश्री पूजा कुमारी शिविर प्रभारी होंगे।
इसी प्रकार शाम्हो प्रखंड के अकबरपुर बरारी पंचायत में अनुमंडल पदाधिकारी श्री अनिल कुमार, बलिया प्रखंड के पोखरिया पंचायत में अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी श्रीमती राखी कुमारी, साहेबपुर कमाल प्रखंड के सादपुर पश्चिम पंचायत में अनुमंडल पदाधिकारी सुश्री तरणिजा, रहुआ पंचायत में विशेष कार्य पदाधिकारी, समाज कल्याण विभाग बिहार सरकार श्री हर्ष प्रियदर्शी, डंडारी प्रखंड के कटरमाला पंचायत में उप सचिव खाद एवं उपभोगता संरक्षण विभाग बिहार पटना श्री सुमन कुमार, चेरियाबरियारपुर प्रखंड के कुंभी पंचायत में अनुमंडल पदाधिकारी श्री प्रमोद कुमार, खोदावंदपुर प्रखंड के सागी पंचायत में नियाजी उप सचिव सूचना एवं प्रावैद्यिकी विभाग बिहार पटना श्री शहनवाज अहमद, छौड़ाही प्रखंड के सहुरी पंचायत में विभागीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी सामान्य प्रशासन विभाग बिहार पटना श्री चितरंजन कुमार, बखरी प्रखंड के चकहमीद पंचायत में अनुमंडल पदाधिकारी बखरी श्री सन्नी कुमार सौरभ शिविर प्रभारी होंगे।
वहीं गढ़पुरा प्रखंड के कोरैय पंचायत में सामान्य प्रशासन विभाग बिहार पटना श्री सुनील कुमार, मालीपुर पंचायत में बंदोवस्त पदाधिकारी मो नरूल ऐन, नावकोठी प्रखंड के महेशवाडा पंचायत में जिला परिवहन पदाधिकारी श्री राजीव कुमार, तेघड़ा प्रखंड के पिढ़ौली पंचायत में प्रभारी जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी मो शकील आलम, बछवाड़ा प्रखंड के रसीदपुर पंचायत में अनुमंडल पदाधिकारी तेघड़ा श्री राकेश कुमार, चिरंजीवीपुर पंचायत में उप सचिव पिछड़ा एवं अतिपिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग श्रीमति सुषमा, भगवानपुर प्रखंड के मोख्तियारपुर पंचायत में भूमि सुधार उप समाहर्ता श्री अभिषेक राज, मंसूरचक प्रखंड के साठा पंचायत में भूमि सुधार उप समाहर्ता श्री मंकेश्वर कुमार उपस्थित रहकर शिविर का संचालन करेंगे तथा आम लोगों की समस्याओं को सुनेंगे।
शिविर के सफल संचालन के लिए आवेदन प्रक्रिया शिविर तिथि से 30 दिन पूर्व संबंधित पंचायत में प्रारंभ कर दी जाएगी और आयोजन पंचायत सरकार भवन अथवा अन्य चिन्हित सार्वजनिक स्थलों पर किया जाएगा। शिकायतों के प्रभावी अनुश्रवण के लिए रियल टाइम मॉनिटरिंग सिस्टम विकसित किया जा रहा है तथा न्यायालयों में लंबित एवं निष्पादित मामलों की जानकारी भी शिविर स्थल पर प्रदर्शित की जाएगी। शिविरों के समुचित संचालन हेतु उप विकास आयुक्त श्री आकाश चैधरी को वरीय प्रभार सौंपा गया है।
जिला पदाधिकारी द्वारा सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों एवं अंचल अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे शिविर स्थल पर बैठने, पेयजल एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करें तथा CM Dashboard दरबार एवं CPGRAMS से प्राप्त लंबित शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करें।
जिला पदाधिकारी द्वारा सभी पदाधिकारियों को शिविर को लेकर क्षेत्र में व्यापक प्रचार-प्रसार कराने का निर्देश दिया गया है, ताकि अधिक से अधिक लोग इसका लाभ उठा सकें।
जिला पदाधिकारी द्वारा आम नागरिकों से अपील की गई है कि वे शिविर तिथि से 30 दिन पूर्व अपने आवेदन संबंधित पंचायत में जमा करें और निर्धारित तिथियों पर शिविर में उपस्थित होकर आरटीपीएस सेवाएं, सात निश्चय योजनाएं, भूमि विवाद, पेंशन, राशन, आवास सहित अन्य समस्याओं के समाधान का लाभ उठाएं। प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की जानकारी आवेदकों को शिविर के दिन ही लिखित रूप में उपलब्ध कराई जाएगी।
साथ ही, इस माह में आयोजित होने वाले शिविरों हेतु आवेदक अपने आवेदन अभी से ही अपने प्रखंड या पंचायत स्तर पर जमा कर सकते हैं।




