रिपोर्ट – संतोष चौहान!
सुपौल:- संयुक्त श्रम भवन, सुपौल में सुशील कुमार यादव, श्रम अधीक्षक, सुपौल की अध्यक्षता में “अन्तर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस” के अवसर पर एक दिवसीय शिविर/कार्यशाला कार्यक्रम आयोजित की गई। जिसमें 11 प्रखंडों के विभिन्न पंचायतों से श्रमिक उपस्थित हुए। श्रम अधीक्षक, सुपौल द्वारा बिहार शताब्दी असंगठित कार्यक्षेत्र कामगार एवं शिल्पकार सामाजिक (संशोधित) योजना, 2024, बिहार राज्य प्रवासी मजदूर दुर्घटना योजना, 2008, बिहार भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड अन्तर्गत संचालित निबंधन एवं विभिन्न योजनाओं इत्यादि के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई।
इस कार्यक्रम में आदित्य कुमार चौधरी, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, सुपौल सदर, मिहिर कुमार, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, पिपरा, अमित कुमार केशरी, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, बसंतपुर, सुबेश कुमार पासवान, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, राघोपुर, नितिन कुमार, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, प्रतापगंज एवं विकाश कुमार, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, किशनपुर उपस्थित थे।




