सुपौल- वीरपुर व्यवहार न्यायालय का उद्घाटन चीफ जस्टिस 2 मई को करेंगे उद्घाटन!

SHARE:

रिपोर्ट- संतोष चौहान!

पटना हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस 2 मई को सुपौल जिले के निर्मली एवं वीरपुर अनुमंडल में अनुमंडल स्तरीय व्यवहार न्यायालय का उद्घाटन करेंगे

सुपौल :- पटना हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस संगम कुमार साहू 2 मई को सुपौल जिले के निर्मली अनुमंडल में करीब 60 करोड़ की लागत से नवनिर्मित व्यवहार न्यायालय, निर्मली का उद्घाटन करेगें। तत्पश्चात जिले के वीरपुर अनुमंडल स्थित व्यवहार न्यायालय में सेसन कोर्ट का भी उद्घाटन करेंगे।

ज्ञात हो कि निर्मली अनुमंडल मुख्यालय में लगभग 60 करोड़ की लागत से आधुनिक सुविधा से लैस व्यवहार न्यायालय निर्मली का निर्माण कार्य किया गया है, जिसमें 15 कोर्ट बिल्डिंग, इम्यूनिटी भवन, कैदी हाजत एवं जजेज आवास शामिल है।

निर्मली एवं वीरपुर अनुमंडल में पूर्णतया व्यवहार न्यायालय चालू हो जाने से लाखों की आबादी को बहुत बड़ी राहत मिलेगी।

Join us on:

और पढ़ें