:- रवि शंकर अमित!
घोसवरी (बाढ़ ): प्रखंड के केवटी गांव में शादी समारोह के दौरान डीजे बजाने को लेकर उपजा विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। दो पक्षों के बीच हुई इस भिड़ंत में 5 राउंड फायरिंग की गई, जिसमें एक युवक गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया है। घटना के बाद से गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार, केवटी गांव में दो अलग-अलग जाती के घरों में शादी का उत्सव था। दोनों पक्षों की ओर से डीजे के साथ महिलाएं डांस करती हुई निकल रही थी । इसी दौरान ज़ब दोनों डीजे आमने सामने हुये तो दूसरे जाति के कुछ उच्चक्के महिलाओं के बीच घूस कर डांस और अभद्रता करने लगे, जिसे फटकार कर भगा दिया गया,डांस करने वाले लड़के वहाँ से चले गये और तुरंत हथियार व लाठी डंडे लेकर पहुँच गये,तथा डांस कर रहे महिला पुरुष पर टूट पड़े, विरोध करने पर फायरींग शुरू कर दी , प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विवाद इतना बढ़ गया कि हथियार निकल आए और फायरिंग शुरू हो गई, बताया जा रहा है कि लगभग 5 राउंड फायरिंग की गई। इस गोलीबारी में केवटी गांव निवासी मौली महतो के जांघ में एक गोली लग गई, जो आर-पार हो गई। गोली लगते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घायल युवक को आनन-फानन में एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। वहीं मौली महतो के पिता और पुत्र ने बताया की मौली के महतो के भाई सुधीर प्रसाद के हाथ में भी गोली लगी है, सुधीर ने भी गोली लगने की बात बताई, हालांकि पुलिस ने एक व्यक्ति के गोली से जख़्मी होने की पुष्टि की है, घटना जातीय संघर्ष में ना बदल जाय इसके लिये एसडीपीओ रामकृष्ण कई थाना की पुलिस के साथ मौके पर पहुँच गये और मामले को नियंत्रित करने में जुट गये, घटना की सूचना मिलते ही सामियागढ़ थाने की पुलिस पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए कई अन्य थानों की पुलिस को भी बैकअप के लिए बुलाया गया है। फिलहाल पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है और गांव के बुजुर्गों के साथ मिलकर स्थिति को शांत करने की कोशिश में जुटी है।
बाइट – एसडीपीओ 1 रामकृष्ण
बाइट – जख़्मी के पिता
बाइट – जख़्मी सुधीर प्रसाद



