बेगूसराय- ज़ब नशे में धुत्त हेडमास्टर साहब ने बार बालाओ पर की पैसे की बरसात…

SHARE:

:- रवि शंकर अमित/बबलू राय!

बिहार सरकार शिक्षा व्यवस्था को सुधारने की कोशिशों में लगी है, स्कूलों में अनुशासन का पाठ पढ़ाया जा रहा है, वहीं कुछ गुरुजी इस पेशे की गरिमा को तार-तार करने में लगे हैं।
ये शर्मनाक मामला जिले के साहेबपुरकमाल प्रखंड से सामने आया है,सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक व्यक्ति शराब के नशे में धुत होकर आर्केस्ट्रा की नर्तकी के साथ ठुमके लगा रहा है और नोट उड़ा रहा है। इस व्यक्ति की पहचान साहेबपुरकमाल प्रखंड स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय, नया जाफर नगर के प्रभारी प्रधानाध्यापक सुनील कुमार के रूप में हुई है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि हेडमास्टर साहब को न तो अपने पद की मर्यादा का ख्याल है और न ही कानून का डर। एक तरफ राज्य के छात्र बेहतर भविष्य के लिए जद्दोजहद कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ स्कूल की बागडोर संभालने वाले प्रधानाध्यापक इस तरह के अनैतिक कार्यों में संलिप्त पाए जा रहे हैं। इधर, क्षेत्र के लोगों में इस वीडियो को लेकर काफी आक्रोश है और वे प्रधानाध्यापक के खिलाफ सख्त से सख्त विभागीय और कानूनी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

Join us on: