रिपोर्ट – संतोष चौहान!
सुपौल :- जिला विधिक सेवा प्राधिकार सुपौल के अध्यक्ष सह प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अनंत सिंह के दिशा निर्देश के आलोक में बुधवार को व्यवहार न्यायालय परिसर के कान्फ्रेंस हॉल में प्राधिकार के सचिव अफजल आलम एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी रामचंद्र प्रसाद के द्वारा संयुक्त रूप से बैठक की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य 9 मई 2026 को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने एवं ज्यादा से ज्यादा मामलों का निशुल्क निस्तारण करने हेतु बैठक किया गया। बैठक मुख्य रूप से सुपौल अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष नागेंद्र नारायण ठाकुर, संघ के सचिव एवं मोटर दुर्घटना क्लेम केस के सभी अधिवक्ता, ट्रैफिक डीएसपी, , एवं वन विभाग, बिजली विभाग, माप तौल विभाग, महिला हेल्प लाइन, श्रम विभाग, एवं नगर परिषद के पदाधिकारी उपस्थित थे। बैठक में बिजली संबंधी केस एवं वाहन दुर्घटना क्लेम केस एवं अन्य केस को ज्यादा से ज्यादा निशुल्क निस्तारण कर लोक अदालत को सफल बनाने की योजना बनाई गई।




