रिपोर्ट – संतोष चौहान!
सुपौल :- जिला प्रोग्राम पदाधिकारी, (आई॰सी॰डी॰एस॰) सुपौल द्वारा बाल विकास परियोजना पिपरा के कुल 06 आंगनबाड़ी केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के क्रम में जिला प्रोग्राम पदाधिकारी द्वारा आंगनबाड़ी केन्द्र सं० – 59, 60, 63, 66, 80 एवं 173 का औचक निरीक्षण किया गया। आंगनबाड़ी केन्द्रों पर सेविका/सहायिका उपस्थित पायी गई। जिला प्रोग्राम पदाधिकारी, आई0सी0डी0एस0 सुपौल द्वारा सभी सेविका, सहायिका को निदेशित किया गया कि बच्चों को समय से नाश्ता एवं खाना, स्कूल पूर्व शिक्षा देने ‘‘पोषण भी पढ़ाई भी‘‘ गतिविधियाँ गुणवत्तापूर्ण कराने, बच्चों को साफ-सफाई एवं स्वच्छता के साथ-साथ सुरक्षा पर भी विशेष ध्यान दिया जाय। पोषक क्षेत्र के सभी पात्र लाभुकों को एफआरएस के माध्यम से टेक होम राशन का वितरण किया जाय। साथ ही सभी सेविकाओं को प्रधानमंत्री वंदना योजना में प्रति केन्द्र 08 लाभुक एवं मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के प्रति केन्द्र 03 पात्र लाभुकों का पंजीकरण करने, केन्द्रों का संचालन विभागीय मार्गदर्शिका के अनुरूप अनुपालन करने एवं उपरोक्त केन्द्रों के संबंधित म०पर्य० को गंभीरता से सतत निरीक्षण एवं अनुश्रवण करने का भी निदेश दिया गया। सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी एवं सभी महिला पर्यवेक्षिकाओं को निदेशित किया गया के आंगन ऐप के माध्यम से आंगनबाड़ी केन्द्रों के निरीक्षण के क्रम में ईसीसीई गतिविधियों से संबंधित प्रतिवेदन को पोर्टल पर अनिवार्य रूप से अपलोडिंग करना सुनिश्चित करेंगी।




