नाबार्ड क्षेत्रीय कार्यालय पटना में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह की अध्यक्षता में बैठक आयोजित।

SHARE:

रिपोर्ट – अमित कुमार

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा जिसमें आने वाले समय में बिहार को विकसित बनाने की कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा हुई। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बैठक में कहा कि किसानों को खेती में इस्तेमाल होने वाले रासायनिक खाद से होने वाले नुकसान के प्रति जागरूक करना बेहद जरूरी है ताकि जैविक और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा मिल सके। उन्होंने ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने पर जोर देते हुए बताया कि नाबार्ड ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए बिहार में प्राथमिकता क्षेत्र के तहत 2,80,393 करोड़ रुपये की ऋण क्षमता का अनुमान लगाया है जिससे कृषि, डेयरी, सिंचाई और फूड प्रोसेसिंग जैसे क्षेत्रों को गति मिलेगी। साथ ही जीविका दीदियों की आर्थिक उन्नति के लिए स्वयं सहायता समूहों को मजबूत करने, कौशल विकास, ग्रामीण हाट और रूरल मार्ट के माध्यम से रोजगार और आय बढ़ाने की दिशा में काम करने की बात कही गई। सरकार का मानना है कि समृद्ध किसान और पशुपालक ही समृद्ध बिहार की नींव रखेंगे, इसलिए गांव स्तर तक योजनाओं का लाभ और जानकारी पहुंचाना प्राथमिकता होगी।

Join us on: