बाढ़- ससुर दामाद के बीच जमकर मारपीट, दोनों पक्ष से कई जख़्मी!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित!

बाढ थाना क्षेत्र के भवानी चौक के पास ससुर दामाद के बीच जमकर मारपीट हुई जिसमें दोनों पक्ष की ओर से कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। लड़की पक्ष वाले ने दामाद और समधि पर आरोप लगाया है कि वह हमारे बेटी को 2 साल से प्रताड़ित करते हैं 2 साल पूर्व बच्ची की शादी हुई थी उसे एक बच्ची भी है उसके बावजूद लड़का पक्ष वाले हमेशा तंग तबाह करते हैं। आज जब हम उनको समझाने गए तो कई लोगों ने मिलकर हमारे बेटे के साथ मारपीट की और हमारे बाइक और ई-रिक्शा को क्षतिग्रस्त कर दिया। वही दामाद आरोप लगा रहे हैं ई-रिक्शा और बाइक से आए हमारे ससुर और साले मिलकर हम लोगों को साथ मारपीट की और यह भी कहा कि लड़की हमसे ₹500000 रुपए की मांग करती हमारे माता-पिता को इज्जत नहीं करती है जिसको लेकर हमेशा विवाद होते रहता है। पूरा इलाका रण क्षेत्र में तब्दील हो गया था। वहीं घटना की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची है और मामले की छानबीन कर रही है।
बाइट ससुर
बाइट दामाद

Join us on: