बेगूसराय- ऑनलाइन वाली प्रेम प्रसंग ने लिया खौफनाक मोड़!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित/बबलू राय!

बेगूसराय से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां ऑनलाइन प्यार की कहानी ने खौफनाक मोड़ ले लिया। शादीशुदा महिला के साथ पहले कथित अपहरण, फिर लूटपाट और मारपीट की वारदात ने इलाके में दहशत फैला दी है। पीड़िता अब न्याय के लिए दर-दर भटकने को मजबूर है।मामला सिंघौल थाना क्षेत्र के कमरुद्दीनपुर गांव का है। बताया जा रहा है कि अमित कुमार अपनी पत्नी खुशबू कुमारी के साथ शादी के बाद सामान्य जीवन जी रहे थे। परिवार के भरण-पोषण के लिए अमित बाहर काम करने चला गया और पत्नी को एक महंगा मोबाइल फोन दिया, ताकि दोनों संपर्क में रह सकें।इसी दौरान खुशबू सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक का ज्यादा इस्तेमाल करने लगी। यहीं उसकी दोस्ती एक युवक से हुई, जो धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। करीब डेढ़ साल तक बातचीत के बाद दोनों ने साथ रहने का फैसला किया।आरोप है कि खुशबू घर से नगद और जेवरात लेकर उस युवक के साथ चली गई। हालांकि, महिला और उसके पति का कहना है कि उसका अपहरण किया गया था। दोनों कुछ दिनों तक पटना में रहे।लेकिन जिस प्रेमी के लिए महिला ने सबकुछ दांव पर लगा दिया, वही उसके लिए खतरनाक साबित हुआ। आरोप है कि युवक ने महिला से नगद और जेवरात छीन लिए, उसके साथ मारपीट की और चार दिनों तक एक कमरे में बंधक बनाकर रखा। बाद में उसे छोड़ दिया गया।पीड़िता जैसे ही वापस बेगूसराय पहुंची, उसका एक बार फिर कथित रूप से अपहरण कर लिया गया। किसी तरह भागकर वह अपने ससुराल पहुंची और पूरी घटना की जानकारी दी।
अब पीड़िता का आरोप है कि आरोपी युवक उसे जान से मारने की धमकी दे रहा है। हैरानी की बात यह है कि मामला दर्ज होने के बावजूद पुलिस अब तक आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है, जिससे परिवार में डर का माहौल बना हुआ है।फिलहाल, पीड़िता न्याय की गुहार लगा रही है और पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठ रहे हैं। देखना होगा कि इस सनसनीखेज मामले में कब तक आरोपी सलाखों के पीछे पहुंचता है।
बाइट- खुशबू कुमारी
बाइट – अमित कुमार

Join us on: