नवादा- कुख्यात ईनामी बदमाश टिंकू यादव, पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, लगी गोली!

SHARE:

रिपोर्ट -सोनू सिंह


बिहार के नवादा में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ में एक अपराधी को पैर में लगी गोली, गंभीर हालत में पावापुरी रेफर

नवादा -रोह थाना क्षेत्र के कोशी गांव के बधार में अहले सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हो गई। जिसमें दोनों ओर से कई राउंड गोलियां चलने बात सामने आ रही है। मुठभेड़ के दौरान ने एक अपराधी को पैर में लगने से जख्मी हो गया। जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।
जहां प्राथमिक इलाज के बाद पावापुरी रेफर कर दिया गया। बताया जाता है कि जमुई के लछुआड़ गांव के नागेश्वर यादव के पुत्र टिंकु प्रसाद यादव उर्फ मंटू यादव अपने 4 सहयोगियों के साथ रोह थाना क्षेत्र के इलाकों बड़ी घटना को अंजाम देने के फिराक में था। जिसकी जानकारी पुलिस को मिलने के बाद पुलिस ने इलाकों नाकाबंदी कर छापेमारी अभियान चलाया, इस दौरान पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हो गया। जिसमें एक अपराधी को बांये पैर के टेहुना के नीचे गोली निकल कर आर पार हो गई। जिससे पैर के हड्डी टूट गई। पुलिस ने जख्मी अपराधी के पास से एक देशी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामद की है। जबकि 3 अपराधी भागने में कामयाब हो गया।
बताया जाता है कि गिरफ्तार अपराधी पर रोह थाने में एक ग्रामीण चिकित्सक के हत्या के मामले में फरार था, इसके अलावा नवादा नगर थाना में भी कई मामले दर्ज थे। इस मामले में पुलिस कुछ भी बताने से परहेज़ कर रही है।

Join us on: