रिपोर्ट – संतोष चौहान!
सुपौल :- सुपौल के कोशी नदी में दर्दनाक हादसा मामले में एक लापता बच्ची राधिका कुमारी की शव को आज शुक्रवार की अहृले सुबह कोशी नदी से एनडीआरएफ की टीम द्वारा बरामद कर लिया गया। जिसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सुपौल लाया गया। पोस्टमार्टम के पश्चात सुपौल सदर के राजस्व अधिकारी सह प्रभारी अंचल अधिकारी संदीप कुमार के द्वारा स्थानीय जनप्रतिनिधि की मौजूदगी में मृतक के परिजन को आपदा गाइड लाइन के अनुसार चार लाख की राशि सरकारी सहायता के रूप में प्रदान की गई।




