रिपोर्ट- राजीव रंजन
मधेपुरा/ नए मुख्यमंत्री के रूप में सम्राट चौधरी के कुर्सी संभालने के बाद लगातार एक्शन जारी है। जिले के मुरलीगंज वार्ड संख्या दो निवासी जगदीश मुखिया को भी सम्राट सरकार ने न्याय का भरोसा दिलाया है।
बीते दिन मुरलीगंज वार्ड संख्या दो निवासी 76 वर्षीय जगदीश मुखिया मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के जनता दरबार पहुंचे और न्याय की गुहार लगाई। आवेदन देखते ही मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने जांच के आदेश दे दिए।
दरअसल मुरलीगंज के जगदीश मुखिया बुजुर्ग है । कुछ दिन पूर्व कुछ भू माफियाओं ने इनसे पेंशन में बढ़ोतरी का लोभ देकर जिला मुख्यालय ले जाकर जमीन लिखवा लिया और रजिस्ट्री करवा लिया। इस संबंध में मुरलीगंज थाना में नामजद आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी भी दर्ज किया गया है।
पीड़ित जगदीश मुखिया ने कहा कि इस संबंध में वो इससे पूर्व सीओ, डीसीएलआर, एसपी और डीएम को भी आवेदन दिया है। उन्होंने कहा अब उसे मुख्यमंत्री से ही न्याय का भरोसा है।
उन्होंने कहा मुख्यमंत्री ने उन्हें न्याय का भरोसा दिलाया है।
बुजुर्ग जगदीश मुखिया की बहु पूजा कुमारी ने बताया कि नशे की गोली रसगुल्ला में मिलाकर खिला दिया और उनके ससुर जगदीश मुखिया से जमीन रजिस्ट्री करवा लिया। उन्होंने कहा कि इससे पूर्व वो जिले के अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई लेकिन उन्हें न्याय नहीं मिला तब वो मुख्यमंत्री के दरबार में गई। वहीं सम्राट चौधरी के इस एक्शन से चहुओर चर्चा का बाजार गर्म है।



