सहरसा में सोलर मेला का आयोजन, ऑन-द-स्पॉट रजिस्ट्रेशन व आसान लोन से बढ़ी पीएम सूर्य घर योजना की रफ्तार!

SHARE:


संवाददाता :- विकास कुमार

सहरसा में पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत सोलर मेला सह लोन मेला का आयोजन किया गया, जहां लोगों को सोलर ऊर्जा अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। प्रेक्षागृह भवन में आयोजित इस मेले में विद्युत विभाग और बैंकों ने मिलकर उपभोक्ताओं को रूफटॉप सोलर सिस्टम की पूरी जानकारी दी। सोलर पैनल की स्थापना, लागत, सब्सिडी और रख-रखाव को लेकर विशेषज्ञों ने विस्तार से जानकारी साझा की। मेले की खास बात यह रही कि लोगों के लिए ऑन-द-स्पॉट रजिस्ट्रेशन की सुविधा भी उपलब्ध रही, जिससे कई उपभोक्ताओं ने तुरंत आवेदन किया। योजना के तहत 1 किलोवाट पर 30 हजार, 2 किलोवाट पर 60 हजार और 3 किलोवाट या उससे अधिक पर 78 हजार रुपये तक की सब्सिडी दी जा रही है। साथ ही 7 प्रतिशत ब्याज दर पर 2 लाख रुपये तक का लोन भी उपलब्ध है। जिले में अब तक 75 घरों में सोलर पैनल लगाए जा चुके हैं, जिनमें से 68 उपभोक्ताओं का बिजली बिल शून्य हो चुका है। प्रशासन ने लोगों से इस योजना का लाभ उठाकर स्वच्छ और सस्ती ऊर्जा अपनाने की अपील की है।

Join us on:

और पढ़ें