सुपौल के ऋषि राज ने मुख्यमंत्री फेलोशिप योजना में चयनित होकर जिले का नाम किया रोशन!

SHARE:

रिपोर्ट- संतोष चौहान!

===================

सुपौल :- सुपौल जिले के सुखपुर गांव निवासी ऋषि राज ने बिहार सरकार की प्रतिष्ठित मुख्यमंत्री फेलोशिप योजना में चयनित होकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। सैकड़ों अभ्यर्थियों के बीच आईआईएम, बोधगया जैसे प्रतिष्ठित संस्थान के बहु-चरणीय मूल्यांकन के बाद कुल 100 युवाओं का चयन हुआ, जिनमें ऋषि राज भी शामिल हैं।

ज्ञात हो कि ऋषि राज, संजय कुमार सिंह एवं नीतू सिंह के पुत्र हैं। उनके बड़े चाचा अजय कुमार सिंह, सेवानिवृत शिक्षक जो जिले में प्रतिष्ठित शिक्षक के रूप में चर्चित हैं। बड़ी चाची श्रीमती शांति देवी पूर्व जिला परिषद सदस्य रह चुकी हैं। ऋषि राज स्वर्गीय नरसिंह प्रसाद सिंह एवं स्वर्गीय सोन देवी के पौत्र हैं। उनके पिता संजय कुमार सिंह पंजाब नेशनल बैंक में चीफ मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं। उनके छोटे भाई ऋतु राज भारतीय सूचना सेवा में अधिकारी हैं। परिवार की शैक्षणिक और प्रशासनिक पृष्ठभूमि ने उन्हें सदैव उत्कृष्टता की ओर प्रेरित किया है।

दिल्ली से विधि की पढ़ाई पूरी करने के बाद ऋषि राज ने सांसदों, कृषि सहकारी संस्थाओं और विभिन्न गैर-सरकारी संगठनों के साथ पब्लिक पॉलिसी कंसल्टेंट के रूप में कार्य किया। उन्होंने पूर्व में डॉ० सुब्रमण्यम स्वामी, पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री पी०पी० चौधरी, वरिष्ठ अधिवक्ता प्रशांत भूषण तथा विधि एवं न्याय मंत्रालय के साथ कार्य करते हुए नीतिगत शोध और विधायी विषयों पर भी अपना योगदान दिया है। उन्हें पूर्व में राष्ट्रपति महामहिम रामनाथ कोविंद के द्वारा भी सम्मानित किया जा चुका है। शासन और नीति निर्माण के क्षेत्र में उनके अनुभव ने उन्हें इस फेलोशिप के लिए उपयुक्त बनाया।

बिहार सरकार की मुख्यमंत्री फेलोशिप योजना का उद्देश्य युवाओं की प्रतिभा को प्रशासन से जोड़कर राज्य में नीतियों के प्रभावी क्रियान्वयन और नवाचार को बढ़ावा देना है। मुख्यमंत्री फेलो के रूप में ऋषि राज, जिला आयुक्त, जिला पदाधिकारी तथा बिहार सरकार के विभिन्न कार्यालयों में कार्य करेंगे। साथ ही उन्हें भारतीय प्रबंधन संस्थान, बोधगया (IIM, Bodhgaya) से पब्लिक पॉलिसी में स्नातकोत्तर प्रमाणपत्र भी प्राप्त होगा। यह सफलता सुखपुर गांव और सुपौल जिले के लिए गर्व और प्रेरणा का विषय है।

Join us on:

और पढ़ें