भगवान परशुराम जन्मोत्सव को लेकर जनजागरण विशाल मोटरसाइकिल जुलूस!

SHARE:

रिपोर्ट अनमोल कुमार

20 अप्रैल को मुख्यमंत्री, सम्राट चौधरी महोत्सव का उद्घाटन करेंगे

मोकामा। आज संपूर्ण मोकामा में बाबा परशुराम सेवा समिति और परशुराम सेना द्वारा विशाल मोटरसाइकिल / वाहन जुलूस निकला गया। जय परशुराम ने नारे से सारा शहर गुंज उठा। यह जुलूस जागरण हेतु आयोजित किया गया था।
19 अप्रैल को मांं गंगा पूजन और और क्लश यात्रा निकाला जाएगा। 20 को यज्ञदेव का आह्वान और परशुराम महायज्ञ पंडित संजय पराशर द्वारा शुरू किया जाएगा। साथ में रामधुनी संकीर्तन का भी आयोजन है ।
संध्या में बिहार मुख्यमंत्री, सम्राट चौधरी द्वारा भगवान परशुराम जन्मोत्सव समारोह के उद्घाटन करने की संभावना है।
यह महोत्सव 19 से 26 अप्रैल तक रहेगी। प्रतिदिन संध्या में अनन्या शर्मा द्वारा कथा – प्रवचन किया जाएगा।

Join us on: