सहरसा – इनामी अंतरजिला बदमाश एक हथियार व जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार!

SHARE:


संवाददाता :- विकास कुमार

सहरसा में पतरघट और बैजनाथपुर थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने 5 हजार रुपये के इनामी और अंतरजिला वांछित अपराधी रामू कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने पतरघट थाना क्षेत्र के धबौली गांव स्थित एक आम के बगीचे में छापेमारी की, जहां से आरोपी को पकड़ लिया गया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक देशी कट्टा, एक जिंदा कारतूस और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया है। गिरफ्तार अपराधी बैजनाथपुर के पूजा पेट्रोल पंप लूट कांड और मधेपुरा के भर्राही थाना क्षेत्र स्थित सेंट्रल बैंक लूट कांड में वांछित था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और उससे पूछताछ जारी है।

BYTE :- सदर एसडीपीओ आलोक कुमार

Join us on: