:- रवि शंकर अमित!
सुपौल :- निदेशक, डी०आर०डी०ए० सुपौल, आशुतोष कुमार की अध्यक्षता में सभी प्रखंड समन्वयक एवं सभी स्वच्छता पर्यवेक्षक का एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित कर स्वच्छता मित्र एप्प के new feature पर क्षमतावर्धन किया गया। इसके साथ-साथ DCMS App पर क्षमतावर्धन करते हुए सभी स्वच्छता पर्यवेक्षक को नियमित रूप से निबंधित परिवारों को विभाग द्वारा प्राप्त जागरूकता संदेश को सामुदायिक व्हाट्सएप ग्रुप में भेजकर समुदाय को जागरूक करेंगे तथा call follow up एवं HHs visit गतिविधि करते हुए भी समुदाय को जागरूक करेंगे। सभी गतिविधियों को नियमित रूप से रॉल out करने हेतु क्षमतावर्धन किया गया।
सोशल मीडिया पर फॉलोअर बढ़ाने एवं लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान अन्तर्गत की जानेवाले गतिविधियों का photos एवं video बनाने एवं प्रखंड एवं जिला को उपलब्ध कराने हेतु क्षमतावर्धन किया गया।
निदेशक, डी०आर०डी०ए० सुपौल द्वारा सभी स्वच्छता पर्यवेक्षक एवं प्रखंड समन्वयक को SBM -G परिसंपत्तियों यथा WPU, CSC, P-Rikshaw, E-RIKSHAW, PWMU की क्रियाशीलता को सुनिश्चित करने हेतु निदेशित किया गया। स्वच्छता मित्र एप्प पर घर घर कचरा संग्रहण, WPU क्रियाशीलत, P रिक्शा, E-Rikshaw की क्रियाशीलता का नियमित रूप से एंट्री करने तथा पंचायतों में रॉल out करने हेतु निदेशित किया गया। जिला समन्वयक, सुपौल के द्वारा सभी प्रखंड समन्वयक एवं स्वच्छता पर्यवेक्षक को महादलित टोले के वास्तविक रूप से सर्वे करते हुए छूटे हुए परिवारों को शौचालय से आच्छादित करने हेतु समुदाय को विभिन्न IEC गतिविधियों के माध्यम से जागरूक कर शौचालय निर्माण करने हेतु निदेशित किया गया। वैसे परिवार जो जीविका से जुड़ी हुई है परंतु शौचालय नहीं है वैसे परिवारों को जीविका के समुदाय आधारित संगठन का बैठक कर शौचालय बनवाने हेतु निदेशित किया गया। भूमिहीन परिवारों का अलग से सूचीबद्घ करते हुए CSC निर्माण हेतु भूमि चिन्हित करने हेतु निदेशित किया गया।




