रिपोर्ट- संतोष तिवारी!
मुजफ्फरपुर
मुजफ्फरपुर दिनांक 12 4 2026 भाजपा जिला पूर्वी कार्यालय मे प्रेस वार्ता के मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित प्रसिद्ध गायिका और युवा आइकन भाजपा विधायक मैथली ठाकुर ने ‘नारी शक्ति वंदन’ विषय पर अपने प्रेस को संबोधित करते हुए कहा कि महिला सशक्तिकरण की दिशा में केंद्र सरकार के ऐतिहासिक कदमों की सराहना की।
आरक्षण: प्रेस को संबोधित करते हुए मैथिली ठाकुर ने कहा कि नए कानून के तहत अब लोकसभा, राज्यसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33% सीटें (एक-तिहाई) आरक्षित की जाएंगी।
उन्होंने जोर देकर कहा कि यह कदम राजनीति में महिलाओं की सक्रिय भूमिका को बढ़ावा देने और उन्हें निर्णय लेने वाली प्रक्रियाओं का हिस्सा बनाने के लिए उठाया गया है।
सशक्तिकरण को मजबूती: मैथिली ने इस निर्णय को उन महिलाओं, विशेषकर एस.टी. (ST) और अन्य वर्गों की महिलाओं के लिए एक ऐतिहासिक अवसर बताया, जो समाज की मुख्यधारा में आगे आना चाहती हैं। इससे महिला सशक्तिकरण को अभूतपूर्व मजबूती मिलेगी।
कार्यक्रम के दौरान भाजपा जिला कार्यालय में उत्साह का माहौल रहा। मैथिली ठाकुर ने विश्वास जताया कि इस आरक्षण से आने वाले समय में देश के विकास में महिलाओं का योगदान और अधिक प्रभावी होगा। इस अवसर पर कार्यक्रम की संयोजक डॉ रागिनी रानी,
महिला मोर्चा पूर्वी की अध्यक मोनालिसा, पश्चिम की अध्यक्ष याचना शाही, इसिक पाठक बेबी कुमारी बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की संयोजक,
अंजली कुमारी, संगीता देवी एवं जिला महिला मोर्चा के सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे कार्यक्रम का अध्यक्षता मोनालिसा, ने की मंच संचालन अंजली कुमारी, ने की धन्यवाद विज्ञापन याचना शाही ने किया स्थानीय पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




