रिपोर्ट- ऋषभ कुमार!
बड़ी खबर वैशाली से आ रही है जहाँ कल अपनी प्रेमिका की हत्या के आरोप में गिरफ्तार सनकी आशिक ने पुलिस अभिरक्षा में ही जहर खा लिया है जिससे उसकी हालत गंभीर बनी हुई है और आनन फानन में पहले उसे लालगंज के एक नीजि नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया जहाँ से चिंताजनक हाल में उसे पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है।गिरफ्तार आरोपी युवक का नाम साहिल पटेल है जो बेलसर थाना क्षेत्र के मौना विशुनपुर का रहने वाला है और उस पर अपने ही गांव की एक महिला की हत्या का आरोप है।बताया जा रहा है कि साहिल महिला से प्रेम करता था और किसी बात को लेकर कल विवाद हुआ था जिसमें साहिल ने उस महिला की हत्या कर दी और खुद ही पुलिस को फोन कर घटना की जानकारी दी जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया था और आज उसे जेल भेजने की कवायद की जा रही थी कि इसी बीच हाजत में ही उसने जहर खा लिया।बताया जा रहा कि कल जिस महिला की हत्या का आरोप साहिल पर लगा है उसका नाम राधा था और वह गर्भवती भी थी।बताया जा रहा है कि राधा का घर भी साहिल के पड़ोस में ही है जिस कारण दोनो में प्रेम प्रसंग चल रहा था।हालांकि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही थी लेकिन अचानक से इस केस में नया मोड़ आ गया है जिससे पुलिस भी परेशान है लिहाजा पुलिस इस मामले की गहनता से जांच कर रही है।ऐसे में बड़ा सवाल है कि जब साहिल पुलिस अभिरक्षा में था तब उसके पास जहर आया कैसे




