रिपोर्ट- शशिकांत मिश्रा!
लखीसराय नगर थाना पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी नगर थान पुलिस और एस्टीफ की टीम ने अंतर जिला बाइक लूट गिरोह के दो सदस्यो को लूट के एक बुलेट के साथ गिरफ्तार किया है साथ ही पुलिस ने गिरफ्तार अपराधियों के पास से दो मोबाइल भी बरामद किया है नगर थाना क्षेत्र के गिरफ्तार दोनों अपराधियों की पहचान जमुई जिले के ओम कुमार और गौरव कुमार के रूप में की गई है दोनों अपराधियों पर लखीसराय जिले के तेत्रहाट थाना में दो हलसी थाना में एक मामला दर्ज है वही जमुई जिले के नगर थाना में दो और सिकंदरा में एक मामला दर्ज है एसपी प्रेरणा कुमार ने बताया कि बीते 22 जनवरी को नगर थाना क्षेत्र के बाईपास रोड में अपराधियों ने हथियार के बल पर बुलेट लूट की घटना का अंजाम दिया है। जिसके बाद एसडीपीओ शिवम कुमार के नेतृत्व में टीम गठन किया गया। तीस फरवरी को इस गिरोह के एक सदस्य को तीन मोटर साइकल के साथ गिरफ्तार का जेल भेजा गया था। एसपी ने बताया कि इन गिरोह के द्वारा पूर्व में तेतरहाट थाना में दो ओर हलसी थाना क्षेत्र में एक हथियार के बल पर एक बाइक लुट की घटना का अंजाम दिया था पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि ग्रुप का दो सदस्य फिर से सक्रिय है इसी सूचना पर लाखोचक से ओम कुमार और जमुई जिले के नवी नगर से गौरव कुमार की गिरफ्तारी हुई है। फिलहाल इस ग्रुप के अन्य सदस्यों के गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
बाइट :- प्रेरणा कुमार, एसपी लखीसराय



