रिपोर्टर– राजीव कुमार झा!
मधुबनी जिले के बासोपट्टी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत वीरपुर कोठी सिलकोर स्थित बछराजा नदी के किनारे नौ दिवसीय श्री श्री 108 श्री विष्णु महायज्ञ मेला का भव्य शुभारंभ किया गया। इस पावन अवसर पर जयनगर अनुमंडल के एसडीओ दीपक कुमार, एसडीपीओ राघव दयाल, प्रखंड विकास पदाधिकारी अनिल कुमार, थानाध्यक्ष विकास कुमार सहित कई जनप्रतिनिधि एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत सभी अतिथियों को पाग-दुपट्टा देकर सम्मानित करने के साथ हुई। इसके पश्चात अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर विधिवत रूप से महायज्ञ मेला का उद्घाटन किया गया।
इस अवसर पर प्रखंड महामंत्री आशीष कुमार, विधायक प्रतिनिधि संजय कुमार महतो, प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि वीरेंद्र यादव, पूर्व प्रमुख वीरेंद्र झा, राजद प्रत्याशी ब्रज किशोर यादव,जनसुराज नेता राजेश कुमार, डामू पंचायत के पूर्व मुखिया अनिसूल अंसारी, सीता शरण यादव, राम विलास यादव एवं प्रखंड महामंत्री मनोज महतो सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
मेला आयोजन समिति द्वारा श्रद्धालुओं के लिए विभिन्न आकर्षक व्यवस्थाएं की गई हैं। मेले में झूला एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया है, जिससे क्षेत्र में उत्सव का माहौल बना हुआ है।
नौ दिनों तक चलने वाले इस महायज्ञ में दूर-दूर से श्रद्धालु पहुंचकर पूजा-अर्चना कर रहे हैं और धार्मिक माहौल का आनंद ले रहे हैं।




