रिपोर्टर– राजीव कुमार झा!
मधुबनी बेनीपट्टी अनुमंडल पदाधिकारी के कार्यालय प्रकोष्ठ में अनुमंडल स्तरीय निगरानी सह अनुश्रवण समिति की बैठक अनुमंडल पदाधिकारी बेनीपट्टी शारंग पाणि पांडे की अध्यक्षता में आयोजित की गयी। बैठक में उपस्थित अनूश्रवण समिति सदस्यों द्वारा गैस आपूर्ति तथा गैस एजेंसी से संबंध विस्तृत चर्चा की गयी। जिस पर अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा सभी गैस एजेंसी एवं पेट्रोल पंप ऐजेंसीयों को सख्त हिदायतें दी गयी। ऐजेंसीयों को निर्देश दिया गया कि उपभोक्ताओं को समय पर गैस आपूर्ति हो यह सुनिश्चित किया जाए। साथ ही यह भी सुनिश्चित हो कि उपभोक्ता का ई-केवाईसी कार्य सुगमता के साथ करने का व्यवस्था किया जाए।
आनंद कुमार झा और बचनू मंडल के द्वारा बताया गया कि गैस एजेंसी द्वारा उपभोक्ता का फोन नहीं उठाया जाता है। इस पर अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा सभी गैस एजेंसी को फोन उठाने का आदेश किया गया। लक्ष्मी कुमारी द्वारा गैस एजेंसी साहरघाट और मधवापुर के संबंध में तथा नसीमा खातुन द्वारा लडुगामा गैस एजेंसी को वितरण व्यवस्था में सुधार लाने की मांग की गयी। जय सुंदर मिश्र के द्वारा जानकारी मांगी गयी कि गुणवत्तापूर्ण पेट्रोल के लिए डेनसीटी क्या होनी चाहिए। इस पर सहायक जिला आपूर्ति पदाधिकारी राज कुमार झा द्वारा सदस्यों को जानकारी दिया गया। विजय कुमार यादव द्वारा मांग की गई और कि सदस्यों का एक टीम बना कर गैस एजेंसी पर भेजा जाए। बैठक में उपस्थित गैस एजेंसी के प्रतिनिधि प्रदीप कुमार झा, सुनील कुमार झा द्वारा गैस एजेंसी से संबंधित समस्याओं को भी सदस्यों के बीच रखा गया।
बैठक में एडीएसओ राज कुमार झा, जय सुंदर मिश्र,अजय भगत,राजीव चौधरी, विजय कुमार यादव, बचनू मंडल, आनंद कुमार झा, लक्ष्मी कुमारी, रीना देवी, सुजीत कुमार झा, प्रदीप कुमार झा, सुनील झा, सहित सभी प्रखंड के एम ओ एवं सहायक गोदाम प्रबंधक उपस्थित थे।



