:- रवि शंकर अमित/बबलू राय!
बेगूसराय में बेखौफ अपराधियों ने दिनदहाड़े बीच सड़क पर एक वॉलीबॉल खिलाड़ी को गोली मार दिया,घायल अवस्था में वॉलीबॉल खिलाड़ी को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है जहां उसकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।वही गोलीबारी की घटना को लेकर लोगों में काफी आक्रोश देखी जा रही है। घटना रतनपुर थाना क्षेत्र के ममता होटल स्थित बीच बाजार की है। घायल वॉलीबॉल खिलाड़ी की पहचान मंझौल थाना क्षेत्र निवासी गोविंद कुमार के रूप में की गई है। इस घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि वॉलीबॉल खिलाड़ी गोविंद कुमार बाइक से गांव से बेगूसराय मैंन बाजार किसी काम के लिए आ रहा था। इसी दौरान बेख़ौफ़ अपराधियों ने दिनदहाड़े ममता होटल के पास घेर लिया और ताबड़तोड़ उस पर फायरिंग करना शुरू कर दिया, घटना में वॉलीबॉल खिलाड़ी गोविंद कुमार को दो गोली लग गई। गोली लगने के बाद गोविंद कुमार बेहोश होकर बीच सड़क पर ही गिर गया। और अपराधी ताबड़तोड़ फायरिंग करते हुए चलते बने। गोली चलने के बाद सड़क पर भगदड़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई । घटनास्थल पर एक जिंदा कारतूस भी पुलिस ने बरामद किया है। घटना की सूचना मिलते ही कई थाने के पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है!
बाइट – राहुल कुमार



