सीतामढ़ी-बोरे में बंद अज्ञात शव बरामद, मची सनसनी,जांच में जुटी पुलिस!

SHARE:

रिपोर्ट – शाहिद रजा!

सीतामढ़ी जिले के पुपरी नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 9 स्थित जैतपुर मोहल्ला में शनिवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक बोरे में अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने की सूचना सामने आई। यह घटना एक भीड़भाड़ वाले इलाके के पास खाली जमीन पर हुई, जिससे पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया।

बताया जा रहा है कि सुबह घास काटने गई एक महिला की नजर संदिग्ध बोरे पर पड़ी। बोरे से तेज दुर्गंध आने पर उसे शक हुआ। जब उसने पास जाकर देखा, तो शव होने की आशंका जताई और तुरंत स्थानीय लोगों को इसकी जानकारी दी। सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस तुरंत हरकत में आई। थाना प्रभारी रामाशंकर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, सीतामढ़ी भेज दिया है।

फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और हर पहलू से मामले की जांच में जुटी हुई है।

प्रशासन ने आम लोगों से अपील की है कि यदि किसी को इस घटना से संबंधित कोई जानकारी हो, तो तुरंत स्थानीय थाना को सूचित करें।

इस सनसनीखेज घटना के बाद इलाके में भय और असुरक्षा का माहौल है। वहीं पुलिस ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही मामले का खुलासा कर लिया जाएगा।

Join us on: