चाचा ने दो भतीजी एक भतीजे समेत 3 की गला रेतकर हत्या की!

SHARE:

रिपोर्ट- रुपेश कुमार!

औरंगाबाद हसपुरा थाना क्षेत्र के इटवा पंचायत के खुटहन गांव में लगभग 9 बजे के आसपास अमंत पाल ने अपनी भतीजी आयुष कुमारी (7) ,अनुष्का कुमारी(5) भतीजा मनीष कुमार (10) को बधारी से गला रेतकर हत्या कर दी।बाद में स्वयं भी काट लिया।जिसे इलाज के रेफरल अस्पताल में इलाज के बाद रेफर कर दिया गया।आरोपी अविवाहित है।घटना का कारण पता नहीं चल सका है।तीनों मृतक के पिता गुड्डू पाल हैं।जो ट्रेन में कुकिंग का काम करते हैं। माँ अनीता देवी बताया कि वह स्नान कर रही थी।जब दूसरे घर से बच्चे की रोने की आवाज सुनाई पड़ी तो बाहर निकली तो बंद घर से आवाज आ रही थी।फिर घर से बाहर आकर शोर मचाने लगी।बगल के लोग घर में आ गए।दरवाजा अंदर से बंद देख वेंटिलेटर के सहारे घर में ग्रामीण घुसे तो देखा कि तीनों मृत पड़े थे।और मौके पर एसडीपीओ अशोक कुमार दास,थानाध्यक्ष दिनेश कुमार सहित पुलिस पहुंच कर जांच कर रही है।बताया जा रहा है कि आरोपी ने तीनों को एक कमरे में बंद कर दिया।फिर म्यूजिक सिस्टम को चालू करके कांड का अंजाम दिया।

Join us on: