चैती छठ – बख्तियारपुर में टला बड़ा हादसा, जा सकती थी दर्जनों की जान!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित!

-बख्तियारपुर के लखनपुरा में चैती छठ के अवसर पर एक बड़ा हादसा टल गया। नैया बाबा मंदिर के पास गंगा चैनल पार करने के लिए ग्रामीणों द्वारा बनाए गए अस्थायी बांस के पुल पर अचानक श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुट गई। गंगा की मुख्य धारा तक स्नान के लिए जा रहे लोगों के कारण पुल पर दबाव बढ़ गया, जिससे अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। स्थानीय ग्रामीणों की सूचना पर तुरंत बख्तियारपुर पुलिस, एसडीपीओ आयुष श्रीवास्तव और बीडीओ उज्ज्वल कांत मौके पर पहुंचे। आपदा मित्रों और मनरेगा टीम के सहयोग से लोगों को सुरक्षित तरीके से पुल पार कराया गया। इस घटना ने एक बार फिर इलाके में स्थायी पुल की पुरानी मांग को ताजा कर दिया है।”

बाइट – आयुष श्रीवास्तव, एसडीपीओ 2
बाइट- स्थानीय व श्रद्धालु

Join us on: