रिपोर्ट – अमित कुमार
राज्यसभा चुनाव के दौरान बिहार की राजनीति में उस वक्त हलचल मच गई, जब कांग्रेस के तीन विधायक लापता बताए गए। इसको लेकर बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने एनडीए पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पार्टी का कहना है कि उनके विधायकों को दबाव में रखा गया है, जिससे वे मतदान करने नहीं पहुंच सके।
इसी मुद्दे को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश कार्यालय पर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने एनडीए के खिलाफ नारेबाजी करते हुए लोकतंत्र की हत्या का आरोप लगाया।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने कहा कि उनके तीनों विधायक दबाव में हैं और वोट देने नहीं पहुंचे। उन्होंने बताया कि इस पूरे मामले की जानकारी केंद्रीय नेतृत्व को दे दी गई है और आगे जो भी निर्णय होगा, पार्टी नेतृत्व के निर्देश पर लिया जाएगा।
बाइट :-कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम



