राज्यसभा में निर्वाचित होने के बाद दिल्ली के लिये रवाना हुये नितिन नवीन!

SHARE:

रिपोर्ट- अमित कुमार

.नितिन नवीन, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष, राज्यसभा चुनाव जीतने के बाद पटना से दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं।

नितिन नवीन वे दिल्ली में अपनी नई जिम्मेदारियों को संभालने के लिए जा रहे हैं। नितिन नवीन को दिल्ली में 1 मोतीलाल नेहरू मार्ग पर प्रतिष्ठित टाइप-8 सरकारी आवास आवंटित किया गया है, जो लुटियंस दिल्ली के बेहद सुरक्षित और वीआईपी इलाके में स्थित है।

नितिन नवीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर उनके पैतृक गांव अमावां में जश्न मनाया गया, जहां 251 किलो लड्डू तैयार कराए गए और गुलाल की होली खेली गई। वे 45 वर्ष की आयु में भाजपा के सबसे युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष बने हैं ।

नितिन नवीन के दिल्ली दौरे के दौरान उनका भव्य स्वागत किया जाएगा, जिसमें दिल्ली के मुख्यमंत्री और भाजपा के बड़े नेता शामिल होंगे। वे दिल्ली में संगठन की मजबूती और आगामी राजनीतिक गतिविधियों पर चर्चा करेंगे।

Join us on: