धर्मांतरण में रोक लगाने के लिए देश में विशेष कानून बने – स्वामी स्वदेशानन्द ब्रह्म गिरि!

SHARE:

रिपोर्ट अनमोल कुमार

अनूपपुर ( मध्यप्रदेश) । अंतर्राष्ट्रीय सन्त बौद्धिक मंच के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी स्वदेशानन्द ब्रह्म गिरि महाराज अपने साथियों के साथ मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले के कोतमा में प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि अंतर्राष्ट्रीय सन्त बौद्धिक मंच देश और विदेश में काम कर पूरे सनातनियों को एक मंच पर लाने का काम कर रहा है। इसी के तहत स्वामी स्वदेशानंद ब्रह्म गिरि महाराज अपने साथी अंतर्राष्ट्रीय सन्त बौद्धिक मंच के अंतर्राष्ट्रीय लीगल एडवाइजर एडवोकेट राजकुमार चौहान, राष्ट्रीय महामंत्री पण्डित निरंजन शर्मा, शहडोल संभागीय अध्यक्ष रामनारायण मिश्रा और समाज सेवी त्रिलोक कटरे के साथ अनूपपुर जिले के कोतमा पहुंच कर संगठन की बैठक लेकर क्षेत्र में अधिक से अधिक सदस्य बनाकर संगठन को मज़बूत बनाने को कहा। स्वामी स्वदेशानन्द ब्रह्म गिरि महाराज ने बताया कि संगठन का लक्ष्य है कि 2030 के पहले 25 करोड़ सदस्य बनाकर देश की संसद में सन्तों को भेजकर सन्त संसद की स्थापना करना चाहते हैं। साथ ही भारत को हिन्दू राष्ट्र और गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाना चाहते हैं। आपने बताया कि ऐसे ग्यारह सूत्रीय मांगों को लेकर संगठन काम कर रहा है। स्वामी स्वदेशानंद अपने दो दिवसीय प्रवास में अनूपपुर, कोतमा तथा पसान का दौरा किया और पदाधिकारियों से भेट किया।

Join us on: