राजनगर गोलीकांड का 48 घंटे के अंदर पर्दाफाश, लूटेरा गिरोह समेत गिरफ्तार!

SHARE:

रिपोर्टर– राजीव कुमार झा!

मधुबनी जिले के राजनगर थाना क्षेत्र में हुए गोलीकांड मामले का पुलिस ने महज 48 घंटों के अंदर सफल उद्वेदन कर लिया है। पुलिस कार्रवाई में एक सक्रिय लूट गिरोह के चार अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए अपराधीयों का तलाशी लेने पर उस के पास से अवैध हथियार, कारतूस, गांजा, मोबाइल फोन और लूटी गई तीन मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं।
पुलिस अधीक्षक कार्यालय, मधुबनी से प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 14 मार्च 2026 को रात लगभग 2 बजे राजनगर थाना को गुप्त सूचना मिली कि कांड संख्या 129/26 से जुड़े संदिग्ध अपराधी ललित लक्ष्मीपुर चौक के पास लूटी गई मोटरसाइकिलों के साथ इकट्ठा हुए हैं और किसी नई वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं। सूचना मिलते ही राजनगर थाना की पुलिस टीम बिना देर किए मौके पर पहुंची।
पुलिस को देखते ही चौक पर मौजूद चारों मोटरसाइकिल सवार भागने लगा, लेकिन पुलिस बल की तत्परता से उन्हें वाहन सहित पकड़ लिया गया। पूछताछ के दौरान सभी आरोपी अपना नाम और पता बदल-बदल कर बता रहे थे, लेकिन कड़ाई से पूछताछ करने पर उनकी पहचान सामने आ गई। गिरफ्तार अपराधियों की पहचान मनीष कुमार सहनी, सोनू सहनी, संतोष कुमार यादव और मिथलेश कुमार उर्फ भरत के रूप में हुई है।
पुलिस द्वारा तलाशी लेने पर मनीष कुमार सहनी के पास से एक लोडेड देशी कट्टा, एक जिंदा कारतूस, मोबाइल फोन और गांजा बरामद हुआ। वहीं संतोष कुमार यादव के पास से एक देशी कट्टा और मोबाइल फोन मिला, जबकि सोनू सहनी और मिथलेश कुमार उर्फ भरत के पास से मोबाइल फोन बरामद किए गए।
पुलिस ने मौके से तीन मोटरसाइकिल भी जब्त की हैं। जांच में पता चला है कि ये सभी मोटरसाइकिलें लूट की घटनाओं में इस्तेमाल की जाती थीं। आरोपियों ने पूछताछ में स्वीकार किया है कि वे लोग इन वाहनों का उपयोग अवैध शराब की तस्करी, लूट और छिनतई जैसी घटनाओं को अंजाम देने के लिए करते थे।
फिलहाल पुलिस सभी बिंदुओं पर गहन जांच कर रही है। गिरफ्तार चारों आरोपियों से आवस्यक पुछताछ एवं विद्धसंवत कार्रवाई करते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। वही इस गिरोह से जुड़े अन्य संभावित अपराधियों की तलाश जारी है। पुलिस का कहना है कि जिले में अपराध नियंत्रण के लिए आगे भी इस तरह की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Join us on: