जमीन विवाद में चार लोग घायल, गंभीर हालत में मायागंज अस्पताल में भर्ती!

SHARE:

रिपोर्ट – निभाष मोदी!

भागलपुर के जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल से एक बड़ी खबर सामने आ रही है,बांका जिले के धोरैया थाना क्षेत्र अंतर्गत नाउआ बांध गांव में जमीन विवाद को लेकर हुए हिंसक झड़प में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना कल शाम की बताई जा रही है।घायलों की पहचान सरफुद्दीन अंसारी, मोहम्मद तबरेज अंसारी, मोहम्मद मुन्ताज़र और अताउर रहमान के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था, जो कल शाम अचानक हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि मोहम्मद शाहबाज अंसारी, हलीम अंसारी, मिनहाज अंसारी और कयूम अंसारी ने मिलकर मारपीट की, जिसमें चारों लोग बुरी तरह घायल हो गए।घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तत्काल प्राथमिक उपचार के लिए धोरैया अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, स्थिति गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए भागलपुर स्थित मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया।डॉक्टरों के अनुसार कुछ घायलों की हालत चिंताजनक बनी हुई है और उन्हें निगरानी में रखा गया है।घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आरोपियों की तलाश की जा रही है और परिजनों के बयान के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।गांव में इस घटना के बाद तनाव का माहौल बना हुआ है।

Join us on: