रिपोर्ट- निभाष मोदी!
भागलपुर | नवगछिया पुलिस जिला
भागलपुर जिले के नवगछिया पुलिस जिला अंतर्गत खरीक थाना क्षेत्र के खरीक बाजार में गुरुवार को एक बेहद दर्दनाक हादसा हो गया। घर के पास बना एक पिलर अचानक गिर गया, जिसकी चपेट में आकर दो मासूम बच्चों की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है।खेलते समय हुआ हादसा
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों बच्चे घर के पास खेल रहे थे। इसी दौरान अचानक एक कंक्रीट का पिलर भरभराकर गिर पड़ा। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत मलबा हटाकर बच्चों को बाहर निकाला और इलाज के लिए नवगछिया अनुमंडल अस्पताल ले जाया गया।मायागंज रेफर, लेकिन नहीं बच सकी जान घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने दोनों बच्चों को बेहतर इलाज के लिए जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल मायागंज रेफर कर दिया। परिजनों के अनुसार, अस्पताल पहुंचने के बाद डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।हादसे में जान गंवाने वाले बच्चों की पहचान निधि कुमारी (7 वर्ष) और कृष्णा कुमार के रूप में हुई है। मृतका निधि की मां सोनी देवी ने बताया कि घटना करीब साढ़े बारह बजे दिन में हुई। अचानक हुए इस हादसे ने परिवार की खुशियां छीन लीं।घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग बड़ी संख्या में मौके पर जुट गए। पूरे गांव में शोक का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय प्रशासन और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है कि पिलर किस कारण से गिरा।सुरक्षा पर उठे सवाल इस हादसे के बाद क्षेत्र में निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि ऐसे हादसों की पुनरावृत्ति रोकने के लिए जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की जाए।



