:- रवि शंकर अमित!
पटना, 24 फरवरी 2026 :- मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार आज दरभंगा जिला के शास्त्री चौक
स्थित भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक श्री संजय सरावगी के आवास पर जाकर उनकी माताजी स्व० राधा देवी सरावगी जी के श्राद्ध कार्यक्रम में शामिल हुये। मुख्यमंत्री ने स्व० राधा देवी सरावगी जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि दी।
मुख्यमंत्री ने श्री संजय सरावगी एवं उनके परिजनों से मिलकर उन्हें सांत्वना भी दी। इस अवसर पर बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ० प्रेम कुमार, उप मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी, पूर्व मंत्री श्री शहनवाज हुसैन, अन्य जनप्रतिनिधिगण, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री दीपक कुमार सहित गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।




