बक्सर से धीरज कुमार की रिपोर्ट..
बक्सर : बिहार के बक्सर में एक बार फिर वर्दी शर्मसार हुई है. बक्सर के बगेल थाने में तैनात एसआई का अश्लील वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में दिख राह है कि SI मनीष कुमार महिला डांसर संग आपत्तिजनक हरकत कर रहे हैं. सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आने के बाद पुलिस महकमे में खलबली मच गई. एसपी शुभम आर्य ने जांच के आदेश देकर कार्रवाई के संकेत दिए हैं.
वीडियो सामने आने के बाद न सिर्फ आम जनता बल्कि पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी सकते में आ गए हैं. जिस पुलिस पर कानून-व्यवस्था बनाए रखने और समाज की सुरक्षा की जिम्मेदारी होती है, उसी वर्दीवाले की ओछी हरकत से पुलिस की छवि को गंभीर नुकसान पहुंचा है.

वायरल हो रहे वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि दारोगा मनीष कुमार एक महिला डांसर के साथ आपत्तिजनक हरकत कर रहे हैं. उसके ठुमके पर रुपए लुटा रहे हैं. दारोगा जी का चेहरा देखकर लग रहा है कि वह पूरा मूड बनाकर आए हैं. हैरानी की बात यह है कि इस दौरान वो अपने ओहदे की मर्यादा भी भूल गए. बताया जा रहा है कि यह वीडियो किसी निजी कार्यक्रम का है, हालांकि यह वीडियो कहां और किस परिस्थिति में बनाया गया, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हो सकी है.




