रिपोर्ट – पंकज कुमार!
जहानाबाद – नरसंहार के आरोपी के घर पर चढ़कर गोलियों से छलनी कर दिया इस मामले में अब तक पुलिस की हाथ खाली है गांव में तो गुटों के बीच चुनाव व्याप्त है जहानाबाद में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई. घटना परस बीघा थाना क्षेत्र के नौरू गांव की है. मृतक युवक की पहचान मिश्रबिगहा गांव निवासी शैलेश कुमार के रूप में हुई है. इस घटना के पीछे आपसी रंजिश की बात कही जा रही है. जिसे इलाके में यह घटना हुई है वह जहानाबाद जिला मुख्यालय से चंद दूरी पर है. बताया जाता है कि मिश्रबिगहा गांव निवासी युवक शैलेश कुमार अपने घर के पास खड़ा था. इसी दौरान बाइक सवार चार-पांच बदमाश वहां पहुंचे. एक बदमाश युवक के पास गया और कुछ बातचीत करने लगा. इसके बाद अचानक पेट में गोली मार दी. पीएमसीएच रेफर करने के बाद रास्ते में हुई मौत गोली मारते ही बदमाश मौके से फरार हो गए. गोली जैसे ही पेट में लगी तो युवक जमीन पर गिर पड़ा. गोली की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे. आनन-फानन में बाइक से ही युवक को लोग सदर अस्पताल लेकर पहुंचे. यहां प्राथमिक उपचार कर युवक की गंभीर हालत को देखते हुए पीएमसीएच (पटना) रेफर कर दिया गया. पटना ले जाने के क्रम में युवक की रास्ते में ही मौत हो गई. घटना के बाद परिजनों में चीख-पुकार मच गई. मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची. पूछताछ की गई. हालांकि घटना के पीछे का कारण क्या है यह पता नहीं चला है. जांच के बाद ही स्पष्ट होगा परस बीघा थानाध्यक्ष एसएन पांडेय ने बताया कि गोली लगने की सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची. घायल युवक का सदर अस्पताल में इलाज कराया गया लेकिन स्थिति गंभीर रहने के कारण उसे पटना रेफर कर दिया गया था. घटना के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है. अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है. दूसरी ओर यह बात भी सामने आई है कि मृतक शैलेश कुमार पर पहले से हत्या, लूट सहित कई आपराधिक मामले दर्ज थे. वह कई कांडों में वांछित रह चुका है. बताया जा रहा है कुछ माह पहले गांव में ही जमीन विवाद को लेकर जमकर मारपीट हुई थी इस दौरान पांच लोगों की हत्या हो गई थी जिसमें आरोपी शैलेश भी था ।




