खगड़िया में 25 एवं 26 फरवरी को भूकम्प परिदृश्य आधारित व्यापक मॉक ड्रिल का आयोजन!

SHARE:



रिपोर्ट-विक्रम उपाध्याय/खगड़िया


खगड़िया, 24 फरवरी 2026 — आपदा प्रबंधन विभाग, बिहार, पटना के निर्देशानुसार एवं राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (NDMA), नई दिल्ली द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के तहत खगड़िया जिला में भूकम्प परिदृश्य आधारित दो दिवसीय मॉक ड्रिल का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में जिला प्रशासन, खगड़िया द्वारा विस्तृत संयुक्तादेश जारी करते हुए सभी संबंधित विभागों, पदाधिकारियों एवं कर्मियों की प्रतिनियुक्ति कर दी गई है।

प्रथम दिवस – टेबल टॉप एक्सरसाइज

दिनांक 25 फरवरी 2026 को प्रातः 09:00 बजे से अपराह्न 04:00 बजे तक समाहरणालय सभागार, खगड़िया में “टेबल टॉप एक्सरसाइज” आयोजित की जाएगी। इस अभ्यास में विभिन्न विभागों के वरीय पदाधिकारी भूकम्प की काल्पनिक स्थिति के आधार पर आपसी समन्वय, संसाधन प्रबंधन, त्वरित सूचना आदान-प्रदान एवं राहत-बचाव रणनीति की समीक्षा करेंगे।

द्वितीय दिवस – फील्ड मॉक एक्सरसाइज

दिनांक 26 फरवरी 2026 को प्रातः 08:00 बजे से अपराह्न 01:30 बजे तक जिले के विभिन्न चिन्हित स्थलों पर वास्तविक परिस्थितियों का अभ्यास (मॉक ड्रिल) किया जाएगा। इसके अंतर्गत निम्नलिखित स्थलों को चयनित किया गया है—

  1. जवाहर इंटर विद्यालय, महेशखूँट (गोगरी)
  2. प्रखंड कार्यालय, गोगरी
  3. सदर अस्पताल, खगड़िया
  4. ऑफिसर कॉलोनी, संसारपुर, खगड़िया
  5. कोशी कॉलेज, खगड़िया
  6. इन स्थलों पर भूकम्प की स्थिति उत्पन्न होने पर खोज एवं बचाव (Search & Rescue), घायलों को प्राथमिक उपचार, एम्बुलेंस द्वारा अस्पताल पहुंचाना, भीड़ नियंत्रण, राहत शिविर संचालन एवं विधि-व्यवस्था संधारण जैसे कार्यों का अभ्यास किया जाएगा।
  7. जिला आपातकालीन संचालन केंद्र रहेगा सक्रिय
  8. समाहरणालय स्थित जिला आपातकालीन संचालन केंद्र (DEOC) को मुख्य नियंत्रण कक्ष बनाया गया है, जहाँ से सभी गतिविधियों की निगरानी एवं समन्वय किया जाएगा। सूचना प्राप्त होते ही स्टेजिंग एरिया से राहत एवं बचाव दलों को प्रभावित स्थलों के लिए रवाना किया जाएगा।
  9. विभिन्न कोषांगों का गठन
  10. मॉक ड्रिल को सफल बनाने हेतु कुल 13 कोषांगों का गठन किया गया है, जिनमें —
  11. हेलीबेस/हेलीपैड कोषांग
  12. मलवा सफाई एवं पुनर्वासन कोषांग
  13. सामुदायिक रसोई/राहत शिविर कोषांग
  14. प्रकाश व्यवस्था कोषांग
  15. पेयजल एवं स्वच्छता कोषांग
  16. मानव स्वास्थ्य कोषांग
  17. परिवहन कोषांग
  18. मीडिया मॉनिटरिंग एवं डॉक्यूमेंटेशन कोषांग
  19. पशु राहत शिविर कोषांग
  20. विधि-व्यवस्था कोषांग
  21. आदि शामिल हैं।
  22. राहत शिविर एवं सामुदायिक रसोई की व्यवस्था
    कृषि उत्पादन बाजार समिति, खगड़िया को राहत शिविर एवं आश्रय स्थल के रूप में चिन्हित किया गया है। यहाँ निःशुल्क भोजन, शुद्ध पेयजल, अलग शौचालय व्यवस्था (महिला/पुरुष), चिकित्सा सुविधा, सुरक्षा व्यवस्था तथा साफ-सफाई सुनिश्चित की जाएगी। सामुदायिक रसोई में स्टील के बर्तनों का उपयोग किया जाएगा एवं स्वच्छता मानकों का विशेष ध्यान रखा जाएगा।
    स्वास्थ्य एवं सुरक्षा व्यवस्था
    सिविल सर्जन कार्यालय के माध्यम से चिकित्सकीय दल, एम्बुलेंस एवं आवश्यक जीवन रक्षक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है। पुलिस विभाग द्वारा विधि-व्यवस्था बनाए रखने, गश्ती एवं सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।
    मीडिया एवं जनसंपर्क
    मीडिया मॉनिटरिंग कोषांग द्वारा प्रत्येक दो घंटे पर राहत एवं बचाव कार्यों की अद्यतन जानकारी मीडिया को उपलब्ध कराई जाएगी। सोशल मीडिया पर फैलने वाली अफवाहों पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी तथा आवश्यकतानुसार उसका खंडन किया जाएगा।
    जिलाधिकारी का निर्देश
    जिलाधिकारी, खगड़िया ने सभी प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों एवं कर्मियों को निर्देशित किया है कि वे अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन पूर्ण तत्परता, समन्वय एवं जिम्मेदारी के साथ करें। उन्होंने आम नागरिकों से अपील की है कि मॉक ड्रिल के दौरान शांति बनाए रखें, प्रशासन का सहयोग करें तथा किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें।

Join us on: