स्वच्छ थाना, सुरक्षित परिसर बिहार पुलिस सप्ताह में मधुबनी पुलिस का श्रमदान संदेश!

SHARE:

रिपोर्टर– राजीव कुमार झा!

सफाई कर्तव्य, सुरक्षित स्वास्थ्य’ मिशन अभीयान घोघरडीहा थाना द्वारा चलाया गया अभियान

मधुबनी बिहार पुलिस सप्ताह-2026 के अवसर पर मधुबनी पुलिस अधीक्षक योगेन्द्र कुमार के निर्देशा पर जिलेभर में व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया गया। ‘स्वच्छ थाना, सुरक्षित परिसर’ के संदेश के साथ विभिन्न थानों और पुलिस कार्यालयों में साफ- सफाई का महाअभियान चलाकर पुलिस पदाधिकारियों व कर्मियों ने श्रमदान किया है। इस अभियान से थाना परिसरों का पूर्ण कायाकल्प हो गया और आम जनता के लिए स्वच्छ एवं सुखद वातावरण सुनिश्चित करने का संकल्प भी लिया गया। जिला पुलिस कप्तान ने इस अभियान को जिले की पुलिस इकाइयों के लिए अनिवार्य बनाया था। जिलेभर के सभी थानों, पुलिस लाइनों और कार्यालयों में सुबह से ही साफ- सफाई का कार्य शुरू हो गया। झाड़ू लगाने से लेकर फर्श धोने, कचरा हटाने और परिसरों को सजाने तक हर काम पुलिसकर्मियों ने खुद अपने हाथों किया। मधुबनी सदर थाना, जयनगर, झंझारपुर, राजनगर, लौकहा, बिस्फी, घोघरडीहा, बेनीपट्टी, हरिका, अरेर समेत प्रमुख थानों में यह अभियान सबसे जोर-शोर से चलाया गया। थाना प्रभारियों के नेतृत्व में सैकड़ों पुलिसकर्मियों ने कंधे से कंधा मिलाकर इस अभियान मे भाग लिया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य थाना परिसरों को स्वच्छ बनाकर जनता के बिच विश्वास बढ़ाना और पुलिस की छवि को नया आयाम देना था। पुलिसकर्मियों ने न केवल साफ-सफाई की, बल्कि पेड़-पौधों की टहनियों को काट छांट, फूल- पौधे लगाए और परिसरों को हरा- भरा बनाने का प्रयास किया। कई थानों में दीवारों पर ‘स्वच्छ थाना, सुरक्षित परिसर’ के स्लोगन भी लिखे गए। आम जनता को भी इस अभियान में आमंत्रित किया गया, जिससे स्थानीय लोग थानों परिसर में पहुंच कर पुलिसकर्मियों के साथ मिलकर सफाई में योगदान दिया। पुलिस अधीक्षक योगेन्द्र कुमार ने बताया कि बिहार पुलिस सप्ताह का यह अभियान राज्यव्यापी है, जो पुलिस की सामाजिक जिम्मेदारी को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता से ही सुरक्षित समाज का निर्माण संभव है। अभियान के दौरान थानों में पड़ी पुरानी फाइलों को व्यवस्थित किया गया, कचरा पात्र स्थापित किए गए और जल संरक्षण के उपाय भी किए गए। इससे थाने न केवल स्वच्छ हुए, बल्कि जनता के लिए आकर्षक भी बनय गया। इस पहल से जिले की जनता के बिच पुलिस के प्रति सकारात्मक संदेश पहुंचा। जिले के लोगों ने इसे सराहनीय कदम बताते हुए कहा कि स्वच्छ थाना से अपराध नियंत्रण में भी सहायता मिलेगा। मौके पर पुलिसकर्मियों ने संकल्प लिया कि यह अभियान निरंतर जारी रखा जाएगा। बिहार पुलिस सप्ताह के अन्य कार्यक्रमों में भी जिले में सक्रियता बरती जा रही है, जो आगे पुलिस एवं जनता के बीच नजदीकी बढ़ाने में एक सकारात्मक कदम साबित होगा।

Join us on: