सिवान में श्रद्धा पूर्वक मनाई गई कर्पूरी ठाकुर की जयंती, सांसद विधायक ने दी श्रद्धांजलि!

SHARE:

रिपोर्ट- प्रमोद!

भारत रत्न से सम्मानित बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जननायक कर्पूरी ठाकुर की 102वी जयंती आज समारोह पूर्वक सिवान जिले के महाराजगंज अनुमंडल मुख्यालय में मनाई गई। स्वर्गीय कर्पूरी ठाकुर प्रतिमा स्थल पर महाराजगंज के सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल विधायक देवेश कांत सिंह विधायक हेमनारायण साह विधायक रणधीर सिंह विधान परिषद के सदस्य प्रोफेसर वीरेंद्र नारायण यादव सहित बड़ी संख्या में एनडीए के नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा स्वर्गीय ठाकुर की प्रतिमा पर फूल माला चढ़कर अपना श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। इस मौके पर बोलते हुए बीजेपी सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने कहा की कर्पूरी जी समता मूलक समाज के पक्षधर थे। उन्होंने हमेशा ही समाज के दबे कुचले,पिछड़े लोगो एवं सभी वर्गों को लेकर साथ चलने का कार्य किया। जिसके कारण उन्हें केंद्र की मोदी सरकार ने भारत रत्न की उपाधि से सम्मानित किया। गोरिया कोठी के विधायक देवेश कांत सिंह ने कहा कि कर्पूरी जी हमेशा ही सबको साथ लेकर चलने की नीतियों में विश्वास रखते थे जिसके कारण उन्हें समाज के सभी वर्गों का सम्मान मिलता था। मांझी के जदयू विधायक रणधीर सिंह ने कर्पूरी ठाकुर को एक महान व्यक्तित्व का राजनेता बताया। वही महाराजगंज के जदयू विधायक हेमनारायण शाह ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूरे राज्य में कर्पूरी जयंती को पूरे धूमधाम से मनाने का कार्य किया है। कर्पूरी ठाकुर समाज के दलित शोषित पिछड़ी के साथ-साथ अन्य वर्गों के लोगों को एक साथ लेकर चलते थे।
बाइट जनार्दन सिंह सिग्रीवाल सांसद
देवेशकांत सिंह विधायक
हेमनारायण साह विधायक
रणधीर सिंह विधायक

Join us on:

और पढ़ें