सोशल मीडिया पर अवैध हथियार लहराने वाले दो युवकों को पुलिस ने दबोचा!

SHARE:

रिपोर्ट– राजीव कुमार झा

इंस्टा स्टेटस पर लहराकर था कट्टा, लखनौर थाना ने किया कार्रवाई

मधुबनी पुलिस के तीन घंटे की कार्रवाई मे गंगापुर के आशीष संग रविशंकर कट्टे के साथ गिरफ्तार

मधुबनी जिले के लखनौर थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया पर अवैध हथियार लहराकर वायरल वीडियो बनाने वाले दो युवकों को पुलिस ने मात्र तीन घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय, मधुबनी के द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस के अनुसार, यह कार्रवाई गंगापुर गांव के दो अभियुक्तों के खिलाफ की गई है। दोनों के पास से एक देशी कट्टा और दो मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। इस घटना ने स्थानीय स्तर पर सोशल मीडिया के दुरुपयोग और अवैध हथियारों के प्रसार को लेकर चिंता बढ़ा दी है। लखनौर थाना को 19 जनवरी 2026 को गंभीर सूचना प्राप्त हुई कि गंगापुर गांव का एक युवक अपने इंस्टाग्राम आईडी पर अवैध हथियार के साथ एक वीडियो वायरल कर रहा है और स्टेटस भी अपलोड किया हुआ है। इस सूचना पर थानाध्यक्ष कार्तिक भगत ने तत्काल वरीय पदाधिकारियों को अवगत कराया। विडियो के सत्यापन और आवश्यक कार्रवाई के लिए एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने वीडियो वायरल करने वाले की पहचान गंगापुर गांव का राघवेन्द्र यादव के पुत्र आशीष यादव के रूप में की। आशीष के घर पर पहुंची पुलिस टीम ने विधिवत छापेमारी किया, साथ ही तलाशी के दौरान उसके पास से एक एंड्रॉयड मोबाइल बरामद हुआ, जिससे वह देशी कट्टे के साथ वीडियो बनाकर वायरल कर रहा था। पूछताछ में आशीष ने स्वीकार किया है कि हथियार उसके दोस्त रविशंकर यादव के पास है, जो गंगापुर गांव का ही रहने वाला है। इस जानकारी पर पुलिस ने रविशंकर के घर पर छापा मारा। पुलिस को देखते ही रविशंकर भागने लगा, लेकिन बल के सहयोग से उसे पकड़ लिया गया। उसकी तलाशी में एक लोहे का देशी कट्टा बरामद हुआ। आगे कारवाई में जब्ती सूची तैयार कर हथियार जब्त किया गया और दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया। इस मामले में लखनौर थाना में कांड संख्या 08/26 दर्ज किया गया है। धारा 25(1-बी) ए/35 आर्म्स एक्ट के तहत् मामला दर्ज कर अग्रतर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्तों का पहचान आशीष कुमार यादव पुत्र राघवेन्द्र यादव और रविशंकर यादव पुत्र बलश यादव, दोनों गांव गंगापुर, थाना लखनौर, जिला मधुबनी के रूप मे किया गया हैं। बरामद हथियार में एक लोहे का देशी कट्टा और दो मोबाइल फोन शामिल हैं। पुलिस अधीक्षक योगेन्द्र कुमार ने लखनौर थाना पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई की सराहना की है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर अवैध हथियारों का प्रदर्शन युवाओं में अपराध की प्रवृत्ति को बढ़ावा देता है। जिले में ऐसी घटनाओं पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। वहीं, लखनौर थाना प्रभारी कार्तिक भगत ने बताया है कि पुलिस टीम ने सूचना मिलते ही बिना विलंब किए सफल कार्रवाई किया। यह गिरफ्तारी स्थानीय युवाओं के बीच संदेश देगी कि कानून सबके लिए सर्वोपरि है। मधुबनी पुलिस अवैध हथियारों के खिलाफ अभियान चला रही है और सोशल मीडिया मॉनिटरिंग को मजबूत किया गया है। स्थानीय लोगों ने पुलिस कार्वाई की सराहना की है। स्थानीय लोगो गंगापुर गांव में अवैध हथियारों के चलन पर चिंता व्यक्त किए है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि सोशल मीडिया पर ऐसी वीडियो बनाने से बचें, अन्यथा सख्त कार्रवाई होगी।

Join us on: