रिपोर्ट- रवि शंकर अमित!
आज दिनांक 19 जनवरी 2026 को अपराह्न 1:00 बजे से उप विकास आयुक्त बेगूसराय श्री आकाश चौधरी की अध्यक्षता में जल-जीवन-हरियाली अभियान के अंतर्गत विभिन्न बिंदुओं की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में संबंधित विभागों द्वारा किए जा रहे कार्यों की विस्तार से समीक्षा की गई तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
उप विकास आयुक्त महोदय द्वारा निर्देश दिया गया कि अभियान के सभी कंपोनेंट्स में निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप प्रगति सुनिश्चित की जाए, ताकि जिले की राज्य स्तरीय रैंकिंग में सुधार किया जा सके। उन्होंने विशेष रूप से तालाबों के जीर्णोद्धार, कुओं के जीर्णोद्धार तथा सोख्ता निर्माण कार्यों पर विशेष अभियान चलाकर लक्ष्यों की शत-प्रतिशत प्राप्ति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
बैठक के दौरान केंद्रीय नोडल अधिकारी, जल शक्ति मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा जल संचय जन भागीदारी अभियान की विस्तृत जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि जनभागीदारी को अधिक से अधिक सशक्त बनाकर अभियान में व्यापक उपलब्धि हासिल की जा सकती है, जिससे जिला बेहतर प्रदर्शन करते हुए इंसेंटिव हेतु सम्मानित हो सके।
अंत में सभी संबंधित पदाधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्यों में गति लाने एवं नियमित अनुश्रवण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।




