रिपोर्ट- संतोष तिवारी
तिरहुत कमिश्नर रात में पहुंच गए एसकेएमसीएच के औचक निरीक्षण में, अटेंडेंस रजिस्टर में भारी गड़बड़ी पकड़ी, दिया अल्टिमेटम
बिहार/ मुजफ्फरपुर
श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज अस्पताल का औचक निरीक्षण तिरहुत कमिश्नर गिरिवर दयाल सिंह ने किया। इस दौरान कई डॉक्टर अनुपस्थित मिले। इमरजेंसी में पांच की जगह तीन ही डॉक्टर मिले। कमिश्नर ने इमरजेंसी, सामान्य और आथों वार्ड का निरीक्षण किया। कई डॉक्टरों को विना एप्रन पहने देख नाराजगी जताई। अस्प्ताल में गंदगी पर प्रबंधक को फटकार लगाई। मरीजों के इलाज के बारे में जानकारी लेने के अलावा जीविका दीदी की रसोई से मिलने वाले खाने कोभी चखकर देखा। 15 दिन में व्यवस्था में सुधार करने का निर्देश दिया है। कमिश्नर ने बताया कि जांच में कई रोस्टर रजिस्टर सत्यापित नहीं थे। महिला वार्ड में पर्दे लगाने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान रात 8.20 तक
नर्स नहीं पहुंची थी। कमिश्नर ने कहा कि इमरजेंसी ओपीडी में एक सीसीटीवी कैमरा लगाया जाए और ऐसी व्यवस्था हो जिसकी मॉनिटरिंग कमिश्नर कार्यालय से भी हो। एसकेएमसीएच में हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया जायेगा।




