मुजफ्फरपुर में पारिवारिक कलह बना मौत की वजह, पति-पत्नी के झगड़े ने ली एक शख्स की जान!

SHARE:

रिपोर्ट- संतोष तिवारी!

बिहार/मुजफ्फरपुर

मुजफ्फरपुर जिले के ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। संजय सिनेमा गली स्थित नाजिर मुहल्ले में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक बंद घर के अंदर फंदे से लटकता एक शख्स का शव बरामद किया गया।
मृतक की पहचान सिलावट मनियारी निवासी 45 वर्षीय अजय कुमार के रूप में हुई है, जो ब्रह्मपुरा में किराए के मकान में पत्नी और बच्चों के साथ रह रहे थे। और पास में ही फोटो फ्रेम का काम करते थे
जानकारी के मुताबिक, मुकेश और उसकी पत्नी के बीच पहले से किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। हालांकि हर बार की तरह यह झगड़ा भी शांत हो गया था, लेकिन बीती रात दोनों के बीच हुआ विवाद इस कदर बढ़ गया कि मामला हाथापाई तक पहुंच गया।
सुबह होते ही पत्नी और बच्चे घर से बाहर निकल गए। कुछ ही देर बाद पत्नी जब वापस लौटी तो घर का गेट अंदर से बंद मिला। काफी देर तक आवाज़ देने और पीटने के बाद भी जब दरवाज़ा नहीं खुला, तो किसी तरह गेट को खोला गया। अंदर का नज़ारा देख सबके होश उड़ गए— अजय फंदे से लटका हुआ

यह दृश्य देखते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। देखते ही देखते इलाके में लोगों की भारी भीड़ जुट गई। मामले की सूचना तुरंत ब्रह्मपुरा थाना पुलिस को दी गई।
सूचना मिलते ही ब्रह्मपुरा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। परिजनों से पूछताछ की जा रही है, वहीं घटना के हर पहलू की गहन जांच के लिए FSL टीम को भी बुलाया जा रहा है,
मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सूचना मिली थी कि एक बंद घर में शव है। फिलहाल सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है और साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।

Join us on: