खगड़िया में 15 से 28 जनवरी तक भूकम्प सुरक्षा पखवाड़ा का आयोजन!

SHARE:


रिपोर्ट-विक्रम उपाध्याय/खगड़िया

खगड़िया। बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, पटना के पत्रांक 115 (प्राधि०), दिनांक 08.01.2026 के आलोक में खगड़िया जिले में 15 जनवरी से 28 जनवरी 2026 तक भूकम्प सुरक्षा पखवाड़ा मनाने का निर्णय लिया गया है। इस दौरान जिले के सभी प्रखंड-सह-अंचलों में विभिन्न जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
भूकम्प सुरक्षा पखवाड़ा के अंतर्गत विद्यालयों, महाविद्यालयों एवं तकनीकी संस्थानों में छात्र-छात्राओं के बीच भूकम्प एवं उससे सुरक्षा की पूर्व तैयारियों को लेकर बैठकें एवं गोष्ठियां आयोजित की जाएंगी। साथ ही पम्पलेट/लिफलेट का वितरण, भूकम्प सुरक्षा रैलियों का आयोजन, पंचायतों एवं जनप्रतिनिधियों को भूकम्परोधी एवं आपदारोधी भवन निर्माण के प्रति संवेदनशील बनाने हेतु गोष्ठियां, भीड़-भाड़ वाले स्थानों तथा भूकम्प सुरक्षा मॉकड्रिल का अभ्यास किया जाएगा।
मॉकड्रिल का आयोजन SDRF, सिविल डिफेंस, आपदा मित्र, सामुदायिक स्वयंसेवक, बिहार अग्निशामन सेवा, जिला स्वास्थ्य समिति, NGO, नेहरू युवा केंद्र, NSS, NCC एवं BSG के सहयोग से किया जाएगा।

Join us on: