:- रवि शंकर अमित!
बाढ़ अनुमंडल के अथमलगोला थाना अंतर्गत गंजपर स्थित डगरपर के नजदीक एसएच 106 पर अनियंत्रित हाईवा ने बाइक सवार को कुचल दिया, बाइक पर दो युवक सवार था। एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बाइक पर सवार उसका दोस्त गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घटना के बाद हाईवा चालक हाईवा लेकर भागने मे कामयाब रहा। इधर घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर स्थानीय लोगो की भीड़ जमा हो गयी। मृतक की पहचान सूरज कुमार (25) के रूप मे हुई है। वह अथमलगोला थाना क्षेत्र के लालू चौक कमरापर गाँव का रहने वाला था। घटना के संबंध मे स्थानीय लोगो ने बताया कि मृतक अपने साथी मुन्ना कुमार के साथ पटना से ड्यूटी कर घर लौट रहा था। जहां से लौटने के क्रम मे गंजपर गाँव स्थित डगरपर के नजदीक अज्ञात हाईवा द्वारा बाइक मे जोरदार ठोकर मार दिया। इसके बाद एक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरा गंभीर तौर पर जख्मी हो गया। जख्मी को पुलिस ने इलाज हेतू अनुमंडलीय अस्पताल मे भर्ती कराया है।
परिजनों ने बताया कि युवक बाइक से घर आ रहा था, इस दौरान हाइवा ने गंजपर गांव के पास उसे कुचल दिया। बाइक पर दो युवक सवार था। युवक का सिर बुरी तरह कुचला हुआ है। घटना के बाद हाईवा चालक हाईवा लेकर मौके से फरार हो गया। हाईवा की कोई जानकारी नहीं मिली है। मृतक पटना में प्राइवेट नौकरी करता था, नौकरी कर वह बाइक से घर लौट रहा था उसी दौरान यह हादसा हुआ है। वह प्रतिदिन ट्रेन से पटना आता जाता था लेकिन वह आज बाइक से पटना गया था।
बाइट – परिजन




