मॉडल सदर अस्पताल में मचा हड़कंप, ड्यूटी से नदारद डॉक्टर पर डीएम भड़के, मांगा स्पष्टीकरण।

SHARE:

संवाददाता :- विकास कुमार!

भीषण ठंड में डीएम का औचक निरीक्षण, मॉडल सदर अस्पताल में मचा हड़कंप, ड्यूटी से नदारद डॉक्टर पर डीएम भड़के, मांगा स्पष्टीकरण।

खबर सहरसा से जहां भीषण ठंढ को देखते हुए देर रात जिले के डीएम दीपेश कुमार अचानक से मॉडल सदर अस्पताल पहुँच गए जिसके बाद अस्पताल कर्मियों के बीच हड़कम्प मच गया. डीएम ने मॉडल सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड, मरीज वार्ड सहित स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया इस दौरान एक डॉक्टर के ड्यूटी से नदारद रहने पर डीएम साहब भड़क गए और ड्यूटी से नदारद रहने वाले चिकित्सक डॉ आनंद से स्पष्टीकरण मांगा और स्वास्थ्य कर्मियों को साफ निर्देश दिया कि स्वास्थ्य सेवा में किसी तरह की लापरवाही बरतने वाले कर्मियों को बख्शा नही जाएगा. इस दौरान डीएम ने जरूरत मंद लोगों के बीच कम्बल का भी वितरण किया. वहीं मौके पर मौजूद डीएम दीपेश कुमार ने कहा कि मॉडल सदर अस्पताल का लगातार निरीक्षण किया जा रहा है, दो दिन पूर्व भी अस्पताल का निरीक्षण किया गया था, जिसके बाद अस्पताल के स्वास्थ्य व्यवस्था पर कुछ बदलाव हुआ है, भीषण ठंढ के वजह से अभी स्ट्रोक वाले मरीजों की संख्या बढ़ी है इसको लेकर स्वास्थ्य कर्मियों को आवश्यक निर्देष दिया गया है, आज एक चिकित्सक ड्यूटी से नदारद पाए गए हैं जिनसे स्पष्टीकरन पूछा गया है.

BYTE :- दीपेश कुमार, D.M. सहरसा….

Join us on: