संवाददाता :- विकास कुमार!
जिलाधिकारी ने ROB निर्माण कार्य के प्रगति का देर शाम अभियंताओं व अन्य अधिकारियों के साथ लिया जायजा। मौजूद अभियंताओं से निर्माण से सम्बंधित कार्यों की लिया जानकारी। वहीं समय पूर्व निर्माण कार्य पूरे करने के दिये निर्देश। दूसरी ओर सब्जी मार्केट में अतिक्रमण की स्थिति देखते हुए तत्काल नगर आयुक्त व अन्य अधिकारियों को अतिक्रमण के विरुद्ध अभियान चलाने का दिया निर्देश।
गौरतलब है कि लगातार जाम से जूझ रहे शहरवासियों को ROB निर्माण शुरू होने के बाद जाम से निजात मिलने की उम्मीद जगी है। कुछ महीने पूर्व करोड़ो की लागत से रेल ओवरब्रिज निर्माण कार्य का शुभारंभ हुआ था। उसकी प्रगति का लगातार जिलाधिकारी जायजा लेते रहते थे खुद अनेकों बार निर्माण कार्य स्थल के अलावे इससे जुड़े पुल निर्माण निगम के अभियंताओं व संवेदकों के साथ बैठक कर कार्य की प्रगति की समीक्षा करते रहे।
उसी कड़ी में आज देर शाम ROB निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लेने खुद जिलाधिकारी निकले है साथ मे इससे जुड़े अभियंताओं के अलावे नगर आयुक्त सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। वहीं निर्माण कार्य के दौरान शहरवासियों को आवागमन में किसी तरह की कठिनाई न हो इसके लिए सब्जी मार्केट का भ्रमण करते हुए तत्काल सब्जी बाजार को अतिक्रमण से मुक्त करवाने का निर्देश दिए।
BYTE :- दीपेश कुमार, जिलाधिकारी सहरसा।




